गांधी जयंती: कांग्रेस की पदयात्रा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कह डाली ये बात

गांधी जयंती के मौके पर देश के कई स्थानों पर कांग्रेस ने पदयात्रा का आयोजन किया है. लखनऊ में प्रियंका गांधी और दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पदयात्रा निकाल रही है.

गांधी जयंती के मौके पर देश के कई स्थानों पर कांग्रेस ने पदयात्रा का आयोजन किया है. लखनऊ में प्रियंका गांधी और दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पदयात्रा निकाल रही है.

author-image
Yogendra Mishra
एडिट
New Update
गांधी जयंती: कांग्रेस की पदयात्रा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कह डाली ये बात

गिरिराज सिंह। (फाइल फोटो)

गांधी जयंती के मौके पर देश के कई स्थानों पर कांग्रेस ने पदयात्रा का आयोजन किया है. लखनऊ में प्रियंका गांधी और दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पदयात्रा निकाल रही है. दिल्ली में यह पदयात्रा कांग्रेस दफ्तर से राजघाट तक निकाली गई. महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस की ये संदेश यात्रा है. जिस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने निशाना साधा है.

Advertisment

यह भी पढ़ें- सपा-रालोद गठबंधन को झटका, इन दो सीटों पर उम्मीदवारों के नामांकन रद्द 

उन्होंने ट्वीट करके कहा कि ''गांधी जी की जयंती पर कांग्रेस पद यात्रा कर रही है। कांग्रेस कार्यालय से राजघाट की बजाय राहुल गांधी की परिक्रमा कांग्रेसी कर लें, उनकी पद यात्रा पूरी हो जाएगी.'' गिरारज सिंह अपने विवादित बयान को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं. हालांकि कांग्रेस ने अभी तक इस बयान को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

प्रियंका लखनऊ में करेंगी पदयात्रा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज लखनऊ में पदयात्रा करेंगी. महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर पदयात्रा के लिए उन्हें अनुमति मिल गई है. प्रशासन ने बिना ढोल नगाड़े और लाउडस्पीकर के पदयात्रा की इजाजत दी है. प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी संदेश यात्रा निकालने वाले हैं.

यह भी पढ़ें- चीनी नागरिक भारत में आकर ताजमहल के ऊपर उड़ा रहा था ड्रोन, पकड़ा गया

लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद स्मारक से GPO स्थित गांधी प्रतिमा तक गांधी संदेश यात्रा निकालेंगे. कांग्रेस की इस पदयात्रा में प्रियंका गाधी भी रहेंगी. इसी तरह बीजेपी भी आंध्र प्रदेश में गांधी संकल्प यात्रा निकालेगी.

Source : न्यूज स्टेट ब्यूरो

hindi news gandhi-jayanti latest-news Giriraj Singh Giriraj Singh Twitter
      
Advertisment