दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की नवनिर्वाचित टीम सम्मानित, गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस को खास बनाने की तैयारी
पश्चिम बंगाल : चुनाव बाद हिंसा की सीबीआई जांच मामलों में पहली सजा
बीएमसी की घटना पर राजनीतिक एजेंडा पकाने की कोशिश कर रहा विपक्ष: जगन्नाथ प्रधान
आगामी घरेलू सत्र के लिए मुंबई सीनियर पुरुष टीम के मुख्य कोच बने रहेंगे ओमकार साल्वी
विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से की मुलाकात, बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर जताई आपत्ति
इमरान मसूद मूल रूप से कांग्रेसी नहीं, बल्कि सपाई हैं: उदयवीर सिंह
दिल्ली : थर्ड एशिया पैसिफिक चैम्पियनशिप में सात साल की वान्या शर्मा करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
महाराष्ट्र में थ्रस्ट सेक्टर और उच्च प्रौद्योगिकी में 1.35 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी
आंध्र प्रदेश : सीएम नायडू ने जगन मोहन रेड्डी पर अमानवीय राजनीति करने का आरोप लगाया

बिहार : 2 पत्रकारों की मौत के मामले में पूर्व मुखिया का पति गिरफ्तार

बिहार के भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र में दो पत्रकारों की कथित हत्या के मामले में सोमवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी पूर्व मुखिया के पति को गिरफ्तार कर लिया।

बिहार के भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र में दो पत्रकारों की कथित हत्या के मामले में सोमवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी पूर्व मुखिया के पति को गिरफ्तार कर लिया।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
बिहार : 2 पत्रकारों की मौत के मामले में पूर्व मुखिया का पति गिरफ्तार

बिहार में 2 पत्रकारों की मौत के मामले में पूर्व मुखिया का पति गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)

बिहार के भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र में दो पत्रकारों की कथित हत्या के मामले में सोमवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी पूर्व मुखिया के पति को गिरफ्तार कर लिया। आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर नहसी पुल के समीप रविवार की रात एक अनियंत्रित स्कार्पियो की टक्कर से दो पत्रकारों की मौके पर ही मौत हो गई। एक पत्रकार के परिजनों का आरोप है कि यह दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या है।

Advertisment

पुलिस के अनुसार, बगवां गांव निवासी और एक दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता नवीन निश्चल अपने पत्रकार मित्र विजय सिंह के साथ रात को बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ठोकर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, इस बीच स्कार्पियो सवार गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। आक्रोशित लोगों ने गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।

भोजपुर के पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने सोमवार को बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों ने गड़हनी के पूर्व मुखिया के पति अहमद अली उर्फ हरसु मियां और उसके पुत्र पर हत्या का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज की। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी हरसू मियां को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसके पुत्र की तलाश जारी है।

मामले की जांच के लिए भोजपुर के पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एसआइटी का गठन कर दिया गया है। पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक नैयर हसनैन खान मामले को देख रहे हैं।

और पढ़ें: डेटा लीक के आरोप के बाद गूगल प्ले स्टोर से कांग्रेस ने डिलीट किया एप

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह पता चला है कि पूर्व मुखिया के परिजनों और पत्रकार के बीच कुछ विवाद हुआ था।

इस बीच, इस घटना से आक्रोशित लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को आरा-सासाराम मुख्यमार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग सड़क से हटे।

और पढ़ें: डेटा लीक के मामले में कांग्रेस पर उल्टा पड़ा दांव, BJP ने कांग्रेस के एप पर लगाया डेटा चोरी का आऱोप

Source : IANS

Bihar journalist murder
      
Advertisment