/newsnation/media/post_attachments/images/2017/02/21/26-jali-note-1451183039.jpg)
फाइल फोटो
दिल्ली और उत्तर प्रदेश में जाली नोटों के सबसे बड़े सरगना अखरुज्जमा खान को पटना पुलिस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। अखरुज्जमा को पटना के राजीव नगर से गिरफ्तार किया गया।
17 फरवरी को दिल्ली में बरामद हुए 6 लाख रुपये के जाली नोट भी खान ने ही संजीत को दिए थे। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नकली नोटों के साथ 2 लोगो को गिफ्तार किया था। इन दोनों को 6 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ पकड़ा गया था। इनके पास से 100 रुपये के नकली नोटों की गड्डियां बरामद हुई थी। बताया जा रहा है नकली नोट नेपाल से भारत भेजे गए थे।
और पढ़ें: नकली नोट का ISI कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने 6 लाख के नकली नोटों के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
अखरुज्जमा खान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला है। अखरुज्जमा ने पटना में भी अपना आलीशान मकान बना रखा है। अखरुज्जमा खान का नेटवर्क दूर-दूर तक फैला हुआ है। बताया जा रहा है कि उसका संपर्क मालदा और नेपाल के जाली नोटों के तस्करों से है।
और पढ़ें: नकली नोटों के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, 18 लाख के नकली नोट भी जब्त
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us