समाधान यात्रा: CM नीतीश ने जीविका दीदियों से किया संवाद, महबोधि मंदिर में की पूजा
समाधान यात्रा के तहत आज सीएम नीतीश कुमार गया जिले में थे.
highlights
- समाधान यात्रा पर हैं सीएम नीतीश कुमार
- आज गया में थी CM नीतीश की समाधान यात्रा
- महोबोधि मंदिर में सीएम ने की पूजा-अर्चना
- जीविका दीदियों से किया संवाद
- विकास कार्यों का सीएम ने लिया जायजा
- जनप्रतिनिधियों के साथ सीएम ने बैठक भी की
Gaya:
समाधान यात्रा पर निकले बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज गया में थे. उन्होंने गया के प्रखंड - बांकेबाजार स्थित ग्राम - बेला के बंजर भूमि में लेमनग्रास खेती, हर घर नल का जल, हर घर तक पक्की नली- गली, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना का निरीक्षण किया. बता दें कि सीएम नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत बिहार के विभिन्न जिलों में जा रहे हैं और वहां सरकारी योजनाओं का निरीक्षण कर रहे हैं. साथ ही सीएम नीतीश कुमार जगह-जगह आम जन से भी मुलाकात कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं व उसका निस्तारण कर रहे हैं.
(3/3) आम जनमानस से संवाद के दौरान महिलाओं, ग्रामीणों एवं दिव्यांगजनों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। pic.twitter.com/8ULyWDTL6J
— Nitish Kumar (@NitishKumar) January 21, 2023
सीएम नीतीश ने बोधगया प्रखण्ड के इलरा ग्राम पंचायत में नीरा उत्पादक समूह द्वारा नीरा उत्पादन चक्र एवं जीवंत प्रदर्शनी का निरीक्षण किया.
‘समाधान यात्रा’ के दौरान बोधगया स्थित इलरा में नीरा उत्पादक समूह द्वारा नीरा उत्पादन चक्र की जीवंत प्रदर्शनी का अवलोकन किया। (2/2) pic.twitter.com/XkzCsXZNT2
— Nitish Kumar (@NitishKumar) January 21, 2023
इसके अलावा सीएम ने महाबोधि मंदिर में पूजा अर्चना भी की.
‘समाधान यात्रा’ के दौरान बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। pic.twitter.com/UTov4ULf3J
— Nitish Kumar (@NitishKumar) January 21, 2023
ये भी पढ़ें-सुधाकर सिंह का बड़ा हमला, CM नीतीश को बताया 'कुर्सी' का लालची
सीएम नीतीश ने दलाई लामा ट्रस्ट को 20 लाख रुपए भी डोनेशन में दिए. सीएम नीतीश ने ट्वीट किया, '‘द दलाई लामा ट्रस्ट’ के द्वारा 20 लाख रूपए का अंशदान मुख्यमंत्री राहत कोष में किया गया है. परम पावन दलाई लामा जी के प्रति मैं अपना आभार प्रकट करता हूं तथा उनका धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने बिहार के लोगों के हित के लिए यह अंशदान किया.'
‘द दलाई लामा ट्रस्ट’ के द्वारा 20 लाख रूपए का अंशदान मुख्यमंत्री राहत कोष में किया गया है। परम पावन दलाई लामा जी के प्रति मैं अपना आभार प्रकट करता हूं तथा उनका धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने बिहार के लोगों के हित के लिए यह अंशदान किया। @DalaiLama pic.twitter.com/nbBCuZjvbo
— Nitish Kumar (@NitishKumar) January 21, 2023
माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी को द दलाई लामा ट्रस्ट की ओर से "मुख्यमंत्री राहत कोष" में 20 लाख रुपये की सहायता राशि दी गयी।#SamadhanYatra pic.twitter.com/gxhrFoPYWJ
— Janata Dal (United) (@Jduonline) January 21, 2023
सीएम नीतीश ने जीविका दीदियों से भी संवाद किया. जीविका दीदियों से संवाद की जानकारी सीएम नीतीश ने अपने ट्विटर पर भी शेयर की. सीएम नीतीश ने ट्वीट किया, 'आज ‘समाधान यात्रा’ के क्रम में बोधगया में जीविका दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ. इस कार्यक्रम में काफी संख्या में जीविका दीदियों ने हिस्सा लिया. संवाद के दौरान जीविका दीदियों से मिलने और उनकी बातें सुनने का मौका मिला. उन्होंने अपनी बातें रखीं तथा कुछ समस्याएं भी बताईं. उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देश भी दिए.जीविका समूह से एक करोड़ 30 लाख से ज्यादा महिलाएं जुड़ गई हैं. 10 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों का गठन हो गया है. जीविका का काफी प्रभाव देखने को मिल रहा है.'
(2/2) उन्होंने अपनी बातें रखीं तथा कुछ समस्याएं भी बताईं। उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देश भी दिए।जीविका समूह से एक करोड़ 30 लाख से ज्यादा महिलाएं जुड़ गई हैं। 10 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों का गठन हो गया है। जीविका का काफी प्रभाव देखने को मिल रहा है। pic.twitter.com/Zm6fHOOWYh
— Nitish Kumar (@NitishKumar) January 21, 2023
एक अन्य ट्वीट में सीएम नीतीश ने लिखा, '‘समाधान यात्रा’ के क्रम में आज गया जिले में चल रहे विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन करने तथा आ रही समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया. बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं बताईं जिनके शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया.'
(2/2) बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं बताईं जिनके शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया। pic.twitter.com/lIAzgw95SI
— Nitish Kumar (@NitishKumar) January 21, 2023
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
-
Lok Sabha Election 2024: एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने बिहार में दिया अपना मतदान, पिता के लिए जनता से मांगा वोट
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
धर्म-कर्म
-
Vaishakh month 2024 Festivals: शुरू हो गया है वैशाख माह 2024, जानें मई के महीने में आने वाले व्रत त्योहार
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर बनेगा गजकेसरी योग, देवी लक्ष्मी इन राशियों पर बरसाएंगी अपनी कृपा
-
Pseudoscience: आभा पढ़ने की विद्या क्या है, देखते ही बता देते हैं उसका अच्छा और बुरा वक्त
-
Eye Twitching: अगर आंख का ये हिस्सा फड़क रहा है तो जरूर मिलेगा आर्थिक लाभ