/newsnation/media/media_files/2025/11/27/us-praised-cbi-and-said-thank-you-know-why-amid-us-india-relation-2025-11-27-12-58-07.jpg)
CBI
पटना में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले ने एक नया अपडेट सामने आया है. अब इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है. सीबीआई ने इसे एक विशेष केस के रूप में दर्ज किया है, जिसका नंबर 7S/26 रखा गया है. सीबीआई की ओर से केस टेकओवर करने के बाद, इनवेस्टिगेशन प्रोसेस तेज हो गई है. रिपोर्टों के अनुसार, बिहार सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारी केस के अहम दस्तावेज और साक्ष्य लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं.
नीतीश सरकार की सिफारिश, केंद ने स्वीकार की
इस केस की निष्पक्ष जांच के लिए लंबे वक्त से सीबीआई जांच की मांग उठ रही थी. सीएम नीतीश कुमार ने जनता और पीड़ित परिवार के आक्रोश को देखते हुए भारत सरकार से मामले की सीबीआई जांच कराने का औपचारिक आग्रह किया था. केंद्र ने राज्य सरकार के इस अनुरोध को तत्काल मंजूर कर दिया, जिसके बाद जांच का जिम्मा केंद्रीय एजेंसी को सौंप दी गई.
सम्राट चौधरी ने दी थी जांच की जानकारी
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सबसे पहले इस बारे में जानकारी दी थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा था कि राज्य सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है. उन्होंने आश्वस्त किया कि न्याय सुनिश्चित करने के लिए सरकार हर कदम उठाएगी. चूंकि अब जांच सीबीआई के हाथों में चली गई है, जिस वजह से उम्मीद जताई जा रही है कि आरोपियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई होगी.
अब जानें क्या है पूरा मामला
राजधानी पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के बाद से शहर में तनाव छाया हुआ है. पुलिस की जांच पर लोगों ने सवाल उठाया और इसे हत्या या फिर एक साजिश बताया. वहीं, अब मामला जब सीबीआई के पास चला गया है तो उम्मीद है कि जल्द ही छात्रा की मौत के पीछे की वजह का खुलासा हो सकता है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us