बिहार: तालाब में गिरी बस, 35 लोगों की मौत, 22 से ज्यादा घायल (वीडियो)

हादसे में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 22 लोग बुरी तरह घायल हैं

हादसे में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 22 लोग बुरी तरह घायल हैं

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
बिहार: तालाब में गिरी बस, 35 लोगों की मौत, 22 से ज्यादा घायल (वीडियो)

देखिए राहत और बचाव कार्य का वीडियो

बिहार के मधुबनी जिले में एक बस के तालाब में गिरने 35 से लोगों की मौत गई जबकि 22 लोग बुरी तरह घायल हैं। बस में करीब 65 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Advertisment

राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि बेनीपट्टी से सीतामढ़ी जा रही यात्रियों से भरी बस बसइठा गांव के पास अनियंत्रित होकर गहरे तालाब में गिर गई। इस हादसे में 65 से ज्यादा यात्रियों के डूबने की आशंका है।

पुलिस गोताखोरों की मदद से बाकी लोगों की तलाश कर रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर गहरा दुख जताया है और अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य और तेज करने का आदेश दिया है। बिहार सरकार मृत यात्रियों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा भी देगी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी हादसे पर पर दुख जताया है।

Source : News Nation Bureau

Bihar bus accident
      
Advertisment