बीजेपी सरकार किसानों पर गोलियां चलवा रही : लालू

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि सरकार देश के अंदर किसानों पर गोलियां चलवा रही है।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि सरकार देश के अंदर किसानों पर गोलियां चलवा रही है।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
बीजेपी सरकार किसानों पर गोलियां चलवा रही : लालू

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि सरकार देश के अंदर किसानों पर गोलियां चलवा रही है और सीमा पर जवान शहीद हो रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया, 'भाजपा सीमा पर जवानों को तो देश के अंदर किसानों पर गोलियां चलवाकर 'मर जवान-मर किसान' कर रही है। क्या यही हैं अच्छे दिन?'

Advertisment

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में प्रदर्शनकारी किसानों पर पुलिस की गोलीबारी में पांच किसानों के मारे जाने तथा कई के घायल होने की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए लालू ने ट्वीट किया, 'मध्य प्रदेश में अपना हक मांग रहे अन्नदाताओं को भाजपा सरकार द्वारा गोली से मरवाने की घटना बेहद दुखद, घोर निंदनीय, अति शर्मनाक व अमानवीय है।'

और पढ़ें: 'ए जैंटलमैन' का मोशन पोस्टर रिलीज, सिद्धार्थ मल्होत्रा-जैकलीन फर्नांडिस रोमांस करते आएंगे नजर

भाजपा की सरकार को तानाशाह बताते हुए लालू ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'तानाशाह भाजपा द्वारा किसानों की मांगों को कुचलने नहीं देंगे। हम गरीब, मजदूर और किसानों के समर्थन में मजबूती से खड़े हैं।'

मध्य प्रदेश में किसान ऋण माफी तथा अपने उत्पादों की उचित कीमत की मांग को लेकर पिछले छह दिनों से हड़ताल पर हैं।

और पढ़ें: टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'मुन्ना माइकल' का ट्रेलर रिलीज, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, निधि अग्रवाल भी लीड रोल में

Source : IANS

BJP lalu prasad yadav
      
Advertisment