बिहार: पति से झगड़ा हुआ तो पत्नी ने तीन बच्चों समेत लगाई कुएं में छलांग, चारों की मौत
बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को घरेलू विवाद में पत्नी ने अपने तीन बच्चों सहित कुएं में छलांग लगा दी। घटना में चारों की पानी में डूबने से मौत हो गई।
नई दिल्ली:
बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को घरेलू विवाद में पत्नी ने अपने तीन बच्चों सहित कुएं में छलांग लगा दी। घटना में चारों की पानी में डूबने से मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, प्रेम नगर गांव निवासी सुरेंद्र चौधरी और उसकी पत्नी नीला देवी (35) के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। कहा जा रहा है कि शुक्रवार सुबह भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ।
इसके बाद नीला ने अपने तीनों बच्चों दो बेटों गोलू कुमार (10), पंकज कुमार (3) और बेटी दुर्गा कुमारी (5) के साथ गांव के एक गहरे कुएं में छलांग लगा दी। चारों की डूबने से मौत हो गई।
और पढ़ें: कोयला चोरी में विधायक को मिली 3 साल की सजा, विधानसभा सदस्यता रद्द
मदनपुर के थाना प्रभारी सुभाष राय ने बताया कि घटना का कारण पति-पत्नी के बीच आपसी कलह को बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
उन्होंने बताया कि कुएं से शवों को बाहर निकाल लिया गया है। इस घटना से गांव के सभी लोग स्तब्ध हैं।
और पढ़ें: सोशल मीडिया पर पोस्ट से भड़की हिंसा, 13 वाहन किए आग के हवाले
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट