बिहार: बाढ़ कोर्ट में कैदी की गोली मार कर हत्या, पुलिस अधिकारी निलंबित
बिहार में पटना जिले के बाढ़ न्यायालय परिसर में शुक्रवार को अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक कैदी की मौत हो गई।
highlights
- पटना जिले के बाढ़ न्यायालय परिसर पेशी पर गए कैदी की गोली मार कर हत्या
- घटना में 2 अन्य कैदी घायल, पुलिस अधिकारी समेत 25 निलंबित
नई दिल्ली:
बिहार में पटना जिले के बाढ़ न्यायालय परिसर में शुक्रवार को अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक कैदी की मौत हो गई और दो अन्य कैदी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले पर कार्रवाई करते हुए 2 पुलिस अधिकारी और 23 कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस हेडक्वॉटर एडीजी एस के सिंघल ने कहा,' कोर्ट में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद इस तरह की घटना को कैसे अंजाम दिया गया, इसकी जांच चल रही है। तीनों कैदियों की सुरक्षा में लगे 2 पुलिस अधिकारी और 23 कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।'
Investigation on to find how such an incident took place when adequate security was present in Court premises: SK Singhal, ADG, Police HQ pic.twitter.com/H0V6aPvypv
— ANI (@ANI) September 8, 2017
पुलिस के अनुसार, जेल से कुछ कैदियों को अदालत में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था, तभी अज्ञात हमलावरों ने कैदियों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में तीन कैदियों को गोली लगी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए।
इसे भी पढ़ें: फ्लाइट में बदतमीजी पड़ेगी महंगी, पहली नो-फ्लाई लिस्ट जारी
इस घटना में एक कैदी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य कैदी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मृत कैदी की पहचान मरांची थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी गुड्डू सिंह के रूप में की गई है। मृतक पर हत्या, रंगदारी, अपहरण सहित कई मामले दर्ज हैं। घायल दो कैदियों को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गए हैं। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया इस गोलीबारी की वजह पुरानी रंजिश लगती है।
इसे भी पढ़ें: BCCI के नए संविधान का मसौदा हुआ तैयार
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि