बिहार : दो नाबालिग लड़कियों की दुष्कर्म के बाद हत्या, शव के साथ हुई बर्बरता

बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे गांव के लोगों ने दोनों लड़कियों का शव देखे.

बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे गांव के लोगों ने दोनों लड़कियों का शव देखे.

author-image
yogesh bhadauriya
New Update
बिहार : दो नाबालिग लड़कियों की दुष्कर्म के बाद हत्या, शव के साथ हुई बर्बरता

बिहार के कटिहार जिले की घटना

बिहार के कटिहार जिले में दो नाबालिग लड़कियों की हत्या की खबर है. घटना अहमदाबाद थाना क्षेत्र के चौकिया पहाड़पुर दियारा की है. बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे गांव के लोगों ने दोनों लड़कियों का शव देखे. शव को देख आशंका जताई जा रही है कि लड़कियों के साथ पहले रेप किया गया फिर उनकी हत्या की गई. हत्यारों ने शव के साथ बर्बरता भी की है. एक लड़की के शरीर का अंग काट दिया तो दूसरी लड़की का मुंह. दोनों लड़कियों के शरीर पर तेज धार से काटे जाने के कई निशान मिले हैं.

Advertisment

यह भी पढ़ें- गुलाम नबी पर भड़के गिरिराज, कहा पीएम मोदी ने पंडित नेहरू की गलती सुधारी

लड़कियों के साथ हुई बर्बरता से ग्रामीणों में आक्रोश है. इसके बाद नाराज लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया. सूचना मिलने पर कटिहार एसपी विकास कुमार मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों लड़कियों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Source : न्यूज स्टेट ब्यूरो

Bihar News rape
      
Advertisment