जेडीयू ने शरद यादव पर बोला हमला, कहा भ्रष्टाचार से कर रहे हैं समझौता

जनता दल-यूनाइटेड (जेडीयू) ने गुरुवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव पर निशाना साधा और उन पर भ्रष्टाचार के साथ समझौता करने का आरोप लगाया।

जनता दल-यूनाइटेड (जेडीयू) ने गुरुवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव पर निशाना साधा और उन पर भ्रष्टाचार के साथ समझौता करने का आरोप लगाया।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
जेडीयू ने शरद यादव पर बोला हमला, कहा भ्रष्टाचार से कर रहे हैं समझौता

जदयू नेता और राज्यसभा सांसद शरद यादव (फाइल फोटो)

जनता दल-यूनाइटेड (जेडीयू) ने गुरुवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव पर निशाना साधा और उन पर भ्रष्टाचार के साथ समझौता करने का आरोप लगाया। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बीजेपी के साथ किए गए गठबंधन से शरद यादव नाराज चल रहे हैं। भाजपा के साथ गठबंधन करने के बाद यह पहला मौका है, जब जेडीयू नेताओं ने शरद यादव पर इस तरह के सीधे आरोप लगाए हैं।

Advertisment

जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा, 'शरद यादव बिहार में राजद और कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन का समर्थन करके भ्रष्टाचार के साथ समझौता कर रहे हैं।'

प्रवक्ता से राज्यसभा सदस्य शरद यादव द्वारा राजद और कांग्रेस के साथ महागठबंधन तोड़कर बिहार में भाजपा के साथ मिलकर नई सरकार बनाने संबंधी नीतीश कुमार के निर्णय का विरोध करने संबंधी सवाल पूछा गया था।

और पढे़ें: सचिन तेंदुलकर पहुंचे राज्यसभा, ट्विटर पर उड़ा मजाक

प्रवक्ता ने शरद यादव द्वारा 17 अगस्त को नई दिल्ली में सांप्रदायिकता के खिलाफ एक सेमिनार आयोजित करने पर सवाल उठाया है। नई दिल्ली में यह सेमिनार जेडीयू की पटना में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दो दिन बाद होने वाला है।

कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों समेत क्षेत्रीय पार्टियों के ज्यादातर वरिष्ठ नेताओं की इस सेमिनार में भागीदारी की उम्मीद की जा रही है। जेडीयू के एक अन्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि यह समझना कठिन है कि शरद यादव भ्रष्ट नेताओं का समर्थन क्यों कर रहे हैं।

शरद यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार का भाजपा के साथ गठबंधन करने का निर्णय 2015 में बिहार के लोगों द्वारा गठबंधन को दिए बहुमत का उल्लंघन करता है।

और पढ़ें: देश में 100 पुल जर्जर, कभी भी हो सकता है हादसा: नितिन गडकरी

HIGHLIGHTS

  • शरद यादव ने जेडीयू- बीजेपी गठबंधन को बिहार के लोगों के साथ धोखा बताया
  • 17 अगस्त को नई दिल्ली में सांप्रदायिकता के खिलाफ सेमिनार आयोजित करेंगे शरद यादव 

Source : IANS

JDU Bihar Sharad Yadav
      
Advertisment