10वीं बार बिहार के CM बने नीतीश कुमार: 1 ब्राहम्ण तो 4 चार राजपूत बने मंत्री; जानें किस जाति के कितने नेता बने मिनिस्टर

Bihar New CM: नीतीश कुमार बिहार के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. उन्होंने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की. सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने डिप्टी सीएम की शपथ ली है.

Bihar New CM: नीतीश कुमार बिहार के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. उन्होंने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की. सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने डिप्टी सीएम की शपथ ली है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
bihar New CM Nitish Kumar Oath Taking today Ministers Gandhi Maidan Shapath Grahan in Hindi

Bihar CM (X@ANI)

नीतीश कुमार बिहार के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. नीतीश कुमार ने गुरुवार को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ हासिल की. गांधी मैदान में शपथ ग्रहण का भव्य समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल हुए. नीतीश के अलावा, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली. कुल 26 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. 

Advertisment

शपथ ग्रहण समारोह में यूपी, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, असम, नगालैंड, ओडिशा, मेघालय और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री शामिल हुए.

पीएम मोदी ने गमछा लहराकर किया अभिवादन

नीतीश कैबिनेट में 13 नए चेहरों को मौका

नीतीश कैबिनेट में इस बार कुल 26 मंत्री होंगे, जिसमें से 13 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. 

  1. सम्राट चौधरी
  2. विजय कुमार सिन्हा
  3. विजय कुमार चौधरी
  4. बिजेन्द्र प्रसाद यादव
  5. श्रवण कुमार
  6. मंगल पांडेय
  7. डॉ दिलीप जइसवाल
  8. अशोक चौधरी
  9. लेशी सिंह
  10. मदन सहनी
  11. नितिन नवीन
  12. राम कृपाल यादव
  13. संतोष कुमार सुमन
  14. सुनील कुमार
  15. मो. जमा खान
  16. संजय सिंह 'टाइगर'
  17. अरुण शंकर प्रसाद
  18. सुरेन्द्र मेहता
  19. नारायण प्रसाद
  20. सुमन साफ़
  21. ललन कुमार रोशन
  22. श्रेयसी सिंह
  23. डॉ प्रमोद कुमार
  24. संजय कुमार
  25. संजय कुमार सिंह
  26. दीपक प्रकाश

इन जातियों से इतने मंत्री

  1. राजपूत – 4
  2. भूमिहार – 2
  3. ब्राह्मण – 1
  4. कायस्थ – 1
  5. कुशवाहा – 3
  6. कुर्मी – 2
  7. सूड़ी – 1
  8. वैश्य – 2
  9. यादव – 2
  10. मुस्लिम – 1
  11. मल्लाह – 2
  12. दलित – 5
  13. कहार – 1
Nitish Kumar Bihar
Advertisment