Bihar: थाने में शराब पार्टी करना पड़ा महंगा, पुलिसकर्मी हुए गिरफ्तार

ऐसे कहने को तो बिहार में शराबबंदी लागू है, लेकिन इस कानून का कैसा मखौल उड़ाया जा रहा है, इसकी बानगी आबकारी विभाग के थाने में देखने को मिली जब थाने के हवालात (हाजत) में ही शराब की पार्टी चल रही थी. हवालात में पांच कैदियों को न केवल शराब पीते पकड़ा गया बल्कि वहीं से शराब भी बरामद की गई. इस दौरान ड्यूटी पर तैनात 2 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक, आबकारी (उत्पाद) विभाग द्वारा मंगलवार को दोपहर 5 लोगों को पालीगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर हाजत में रखा गया था. इस, दौरान रात को पुलिस के वरीय अधिकारियों को सूचना मिली कि हवालात में ही शराब की पार्टी चल रही है.

author-image
IANS
New Update
Liquor Ban

(source : IANS)( Photo Credit : Twitter )

ऐसे कहने को तो बिहार में शराबबंदी लागू है, लेकिन इस कानून का कैसा मखौल उड़ाया जा रहा है, इसकी बानगी आबकारी विभाग के थाने में देखने को मिली जब थाने के हवालात (हाजत) में ही शराब की पार्टी चल रही थी. हवालात में पांच कैदियों को न केवल शराब पीते पकड़ा गया बल्कि वहीं से शराब भी बरामद की गई. इस दौरान ड्यूटी पर तैनात 2 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक, आबकारी (उत्पाद) विभाग द्वारा मंगलवार को दोपहर 5 लोगों को पालीगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर हाजत में रखा गया था. इस, दौरान रात को पुलिस के वरीय अधिकारियों को सूचना मिली कि हवालात में ही शराब की पार्टी चल रही है.

Advertisment

पालीगंज एएसपी अवधेश दीक्षित ने तत्काल पुलिस की एक टीम बनाकर छापेमारी करने का निर्देश दिया. टीम ने आबकारी विभाग के हवालात में छापा मारा, जहां हवालात में बंद 5 लोगों को शराब पीते पकड़ लिया गया. इस दौरान हवालात से 5 लीटर शराब भी बरामद की गई. पुलिस ने ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मियों को भी काम में लापरवाही बरतने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. दीक्षित ने गुरुवार को बताया कि किसी ने पुलिस को हाजत में कैदियों का शराब पीते वीडियो भेजा था, जिसके आधार पर छापेमारी की गई. पकड़े गए कैदियों के पास से मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है.

आशंका है कि ये लोग हवालात में ही बाहर से शराब मंगवाई थी और पी रहे थे. उन्होंने कहा कि इस मामले की एक प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज कराई गई है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. शराब कहां से आई थी, इसका भी पता लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

Bihar Policemen Arrested liquor party in the police station Bihar News
Advertisment