बिहार की कई सीटों पर रही करीबी फाइट, इस सीट पर 12 वोटों ने बदला रिजल्ट
प्रदेश में कई विधानसभा सीटें ऐसी भी रहीं, जहां पर मुकाबला जोरदार से साथ कांटेदार था. एक सीट तो ऐसी रही, जिस पर 12 वोटों ने हार जीत का अंतर तय किया. चलिए आपको बताते हैं कि किन-किन सीट पर रही सांस रोक देने वाली टक्कर और किसे मिली से कम वोट से हार और जी
पटना:
बिहार विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आ गए हैं. एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. 10 नवंबर यानि मंगलवार के दिन एनडीए के लिए 'शुभ मंगल' रहा. चुनाव आयोग के अनुसार एनडीए 125 सीटों के साथ सरकार बनाएगी, तो वहीं महागठबंधन 110 सीटों के साथ सरकार बनान से चूक गई और विपक्ष में विराजमान रहेगी. हालांकि आरजेडी बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और 75 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं, बीजेपी 74 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए बिहार में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे इस बार काफी देर से आए, इसकी वजह है कोरोना काल में वोटों की गिनती धीमी रफ्तार से हो रही थी. क्योंकि चुनाव आयोग ने कोरोना संक्रमण की वजह से प्रोटोकॉल में परिवर्तन किया था. खैर, अब एनडीए बिहार में सरकार बनाएगी.
यह भी पढ़ें : 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रचेंगे नीतीश कुमार
प्रदेश में कई विधानसभा सीटें ऐसी भी रहीं, जहां पर मुकाबला जोरदार से साथ कांटेदार था. एक सीट तो ऐसी रही, जिस पर 12 वोटों ने हार जीत का अंतर तय किया. चलिए आपको बताते हैं कि किन-किन सीट पर रही सांस रोक देने वाली टक्कर और किसे मिली से कम वोट से हार और जीत.
सीट | जीत | पार्टी (जीत) | हार | पार्टी (हार) | अंतर |
हिलसा | कृष्णमुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया | जनता दल (यूनाइटेड) | अत्रि मुनि उर्फ शक्ति सिंह यादव | राष्ट्रीय जनता दल | 12 |
बरबीघा | सुदर्शन कुमार | जनता दल (यूनाइटेड) | गजानंद शाह | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | 113 |
रामगढ़ | सुधाकर सिंह | राष्ट्रीय जनता दल | अंबिका सिंह | बहुजन समाज पार्टी | 189 |
मटिहानी | राज कुमार सिंह | लोक जन शक्ति पार्टी | नरेंद्र कुमार सिंह | जनता दल (यूनाइटेड) | 333 |
भोरे | सुनील कुमार | जनता दल (यूनाइटेड) | जितेंद्र पासवान | भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) | 462 |
देहरी | PHATE बहादुर सिंह | सिंह राष्ट्रीय जनता दल | सत्यनारायण सिंह | भारतीय जनता पार्टी | 464 |
बछवारा | सुरेंद्र मेहरा | भारतीय जनता पार्टी | अबधेश कुमार राय | भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी | 484 |
चकाई | सुमित कुमार सिंह | निर्दलीय | सावित्री देवी | राष्ट्रीय जनता दल | 581 |
कुरानी | अनिल कुमार साहनी | राष्ट्रीय जनता दल | केदार प्रसाद गुप्ता | भारतीय जनता पार्टी | 712 |
बखरी | सूर्यास्त पसवान | कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया | RAMSHANKAR PASWAN | भारतीय जनता पार्टी | 1577 |
परबत्ता | डॉक्टर संजीव कुमार | जनता दल (यूनाइटेड) | दिगंबर प्रसाद तिवारी | राष्ट्रीय जनता दल | 951 |
बता दें कि बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की शपथ लेकर इतिहास रचने वाले हैं. मुख्यमंत्री के तौर पर वह 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे. यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि तमाम एग्जिट पोल बिहार में महागठबंधन की जीत का दावा कर रहे थे. नीतीश कुमार ने 2005 में आरजेडी को सत्ता से हटा मुख्यमंत्री की बागडोर को कभी हाथ ने फिसलने नहीं दिया.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी