Bihar Elections 2025 Live Updates: दूसरे चरण के मतदान के लिए रवाना होने लगीं पोलिंग पार्टी, मंगलवार को 122 सीटों पर होगी वोटिंग

Bihar Elections 2025 Live Updates: बिहार में दूसरे चरण का चुनाव प्रचार रविवार (9 नवंबर) की शाम पांच बजे थम गया. अब मंगलवार यानी 11 नवंबर को दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा. जबकि वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी.

Bihar Elections 2025 Live Updates: बिहार में दूसरे चरण का चुनाव प्रचार रविवार (9 नवंबर) की शाम पांच बजे थम गया. अब मंगलवार यानी 11 नवंबर को दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा. जबकि वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी.

author-image
Deepak Kumar
एडिट
New Update
Bihar Election 2025

Bihar Election 2025

Bihar Elections 2025 Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के लिए मंगलवार (11  नवंबर) को मतदान होगा. दूसरे चरण में कुल 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इससे पहले 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान हुआ था. पहले चरण में 121 सीटों पर वोट डाले गए थे. वहीं वोटों की गिनती शुक्रवार यानी 14 नवंबर को की जाएगी. उसी दिन शाम तक सभी सीटों के नतीजे भी सामने आ जाएंगे. दूसरे चरण के मतदान और वोटों की गिनती के लिए राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

Advertisment
  • Nov 10, 2025 19:35 IST

    रविशंकर प्रसाद का तेजस्वी पर तंज

    Bihar Elections 2025 Live Updates: भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद कहते हैं, “तेजस्वी ने आज कहा, 'सारे उद्योग भाजपा शासित राज्यों में ही क्यों लग रहे हैं? बिहार या तमिलनाडु में क्यों नहीं?' मैं हमेशा कहता हूं कि राहुल गांधी होमवर्क नहीं करते. लगता है उनके साथ रहकर तेजस्वी भी उसी हालत का शिकार हो गए हैं. तेजस्वी, थोड़ा होमवर्क तो करो. तुम मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हो, हालांकि कभी बनोगे नहीं.”



  • Nov 10, 2025 19:23 IST

    प्रशांत किशोर ने किया भितिहरवा आश्रम का दौरा

    Bihar Elections 2025 Live Updates: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के पश्चिम चंपारण में महात्मा गांधी भितिहरवा आश्रम का दौरा किया.



  • Nov 10, 2025 19:03 IST

    प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

    Bihar Elections 2025 Live Updates: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर कहते हैं, ‘हमें पूरा विश्वास है कि बिहार के लोग आने वाले समय में जाति, धर्म और धन से ऊपर उठकर एक अच्छे समाज के लिए वोट करेंगे. आजादी के बाद पहली बार बिहार में इतनी बड़ी संख्या में वोट पड़े हैं. लोगों ने इतनी भारी संख्या में वोट इसलिए दिया है ताकि बिहार से भ्रष्टाचार का खात्मा हो सके.’



  • Nov 10, 2025 18:45 IST

    तेजस्वी यादव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    Bihar Elections 2025 Live Updates: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव कहते हैं, ‘पीएम ने इतनी सारी सभाएं कीं, कम से कम उन्हें हमें एक रोडमैप तो देना चाहिए कि अगले पांच सालों में बिहार को कैसे आगे ले जाएंगे. अब वो तरह-तरह के गाने गा रहे हैं. कौन सी वेब सीरीज देख रहे हैं? प्रधानमंत्री को इतनी फुर्सत है. तेजस्वी यहां नौकरियां बांटते हैं. प्रधानमंत्री को सम्राट चौधरी, दिलीप जायसवाल, मंगल पांडे का भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी नहीं दिखी. क्या प्रधानमंत्री ने इन लोगों से कोई सवाल पूछा? इन लोगों से कोई सवाल नहीं करता. पीएम ने बिहार के कुख्यात अपराधियों के साथ मंच साझा किया. क्या प्रधानमंत्री उल्लास पांडे, मनोरमा देवी, आनंद मोहन, सुनील पांडे, राजवल्लभ और अनंत सिंह को संत मानते हैं. पीएम ने तो सृजन घोटाले के मुख्य आरोपी विपिन शर्मा के लिए स्पेशल पास भी जारी किया और उसे एयरपोर्ट बुलाकर उसकी पीठ थपथपाई. क्या अनंत सिंह, उल्लास पांडे, राजवल्लभ, मनोरमा देवी, आनंद मोहन और सुनील पांडे बहुत अच्छे लोग हैं? बीजेपी में शामिल हो जाओगे तो तुम्हारे पाप धुल जाएंगे. गंगा में नहाने की कोई गारंटी नहीं है कि तुम्हारे पाप धुलेंगे या नहीं नहीं.. वे जो भी करें, इस बात की गारंटी है कि उनके पाप धुल जायेंगे.’



  • Nov 10, 2025 18:05 IST

    ललन सिंह ने वोट चोरी के मुद्दे पर क्या कहा?

    Bihar Elections 2025 Live Updates: बिहार चुनाव में जेनरेशन जेड वोटरों से राहुल गांधी की अपील पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह कहते हैं, ‘यह इस बात का सबूत है कि उन्हें एहसास हो गया है कि वे यह चुनाव हार रहे हैं. जब वे कर्नाटक, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में जीते, तो चुनाव निष्पक्ष रूप से हुए थे. लेकिन जब वे महाराष्ट्र और हरियाणा में हार गए, तो यह वोट चोरी है. क्या वे इस तरह का नैरेटिव सेट करके कोई बड़ा पद हासिल करना चाहते हैं? एनडीए बिहार में भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रहा है.’



  • Nov 10, 2025 17:51 IST

    ललन सिंह ने तेजस्वी पर कसा तंज

    Bihar Elections 2025 Live Updates: चुनाव के बाद बिहार में सरकार बनाने के राजद नेता तेजस्वी यादव के दावों पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, ‘हवाबाजी करने की उनकी आदत है. वे पहले चरण के 121 सीटों पर कहीं नहीं हैं. कहते हैं कि व्यक्ति अपने घर में देखी गई संस्कृति और माहौल से सीखता है.’



  • Nov 10, 2025 17:19 IST

    तेजस्वी ने चुनाव आयोग पर लगाया आरोप

    Bihar Elections 2025 Live Updates: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव कहते हैं, ‘पहले चरण का चुनाव 6 नवंबर को था. आज 10 नवंबर है. 4 दिन बाद भी डेटा सार्वजनिक नहीं किया गया है. पहले उसी दिन मैन्युअली बता देते थे. डेटा क्यों छिपाया जा रहा है? 11 नवंबर को वोटिंग है और 14 तारीख को काउंटिंग है. लेकिन आपको 4 दिन से ज्यादा पता नहीं चलेगा कि कितने वोट पड़े. बीजेपी अपने पाप करती रहेगी और चुनाव आयोग पर्दा डालता रहेगा. चुनाव आयोग मर चुका है और एक औजार बन गया है.’



  • Nov 10, 2025 17:09 IST

    बिहार सबसे विकसित राज्य बनेगा: तेजस्वी यादव

    Bihar Elections 2025 Live Updates: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव कहते हैं, ‘बिहार सबसे विकसित राज्य बनेगा. पिछले 20 सालों में इसे कोई सफलता नहीं मिली. अब 14 नवंबर के बाद बिहार अपनी सफलताओं की सूची बनाएगा. खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां होंगी, कृषि आधारित उद्योग होंगे, शिक्षा, चिकित्सा की सुविधाएं होंगी और पैसे कमाने के अवसर होंगे. आईटी हब और शैक्षणिक शहर होंगे. सुपरस्पेशलिटी अस्पताल बनेंगे. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी बिहारी को दूसरे राज्य में न जाना पड़े.’



  • Nov 10, 2025 16:25 IST

    गिरिराज सिंह ने आतंकवाद पर क्या कहा?

    Bihar Elections 2025 Live Updates:केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ‘जो लोग कहते हैं कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि फिर अब तक पकड़े गए सभी आतंकवादी मुसलमान ही क्यों हैं?’



  • Nov 10, 2025 15:30 IST

    Bihar Elections 2025 Live Updates: मतदान केंद्रों के लिए रवाना होने लगी पोलिंग पार्टियां

    Bihar Elections 2025 Live Updates: बिहार में दूसरे चरण के लिए कल वोट डाले जाएंगे. ऐसे में पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होने लगी है. मोतिहारी जिला मुख्यालय पर दूसरे और अंतिम चरण के मतदान से पहले, मतदान सामग्री के साथ मतदान दल अपने-अपने क्षेत्रों के लिए रवाना होते नजर आए.



  • Nov 10, 2025 14:27 IST

    हमारी पार्टी 10-15 सीटें जीतेगी: तेज प्रताप

    Bihar Elections 2025 Live Updates: जनशक्ति जनता दल प्रमुख और महुआ सीट से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव कहते हैं, ‘हम जीतेंगे... हमारी पार्टी 10-15 सीटें जीतेगी.’

    जब उनसे पूछा गया कि राज्य में सरकार किसकी बनेगी, तो उन्होंने कहा, ‘देखते हैं क्या होता है. 14 नवंबर को पता चल जाएगा. नतीजे 14 तारीख को ही आएंगे. मैं सर्वज्ञ नहीं हूं, इसलिए आपको कुछ नहीं बता सकता.’



  • Nov 10, 2025 14:12 IST

    मीसा भारती ने वोटरों से की अपील

    Bihar Elections 2025 Live Updates: बिहार चुनाव के दूसरे चरण पर राजद नेता मीसा भारती ने कहा, ‘मैं लोगों से वोट डालने की अपील करूंगी. बिहार के लोग बहुत जागरूक हैं और जानते हैं कि उन्हें किस तरफ वोट देना चाहिए. सभी का मानना ​​है कि तेजस्वी यादव और महागठबंधन सरकार बनाएंगे.’



  • Nov 10, 2025 09:30 IST

    Bihar Elections 2025 Live Updates: वोट से करना होगा अपनी समस्याओं का समाधान- संजय निषाद

    Bihar Elections 2025 Live Updates: दूसरे चरण का चुनाव प्रचार रविवार को थम गया. इसी के साथ सभी दलों को दूसरे चरण के मतदान का इंतजार है. इस बीच उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद ने कहा कि, ‘बिहार में खुशहाली लाने और एनडीए सरकार को सत्ता में लाने के लिए, लोगों को अपने वोट के जरिए अपनी समस्याओं का समाधान करना होगा.’



  • Nov 10, 2025 09:28 IST

    Bihar Elections 2025 Live Updates: दूसरे चरण में मंगलवार को 122 सीटों पर मतदान

    Bihar Elections 2025 Live Updates:बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. मंगलवार को 20 जिलों की 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. दूसरे चरण में कुल 3.70 करोड़ मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. दूसरे चरण में कुल 1302 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. इनमें 136 महिलाएं भी अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रही हैं. मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा. जो शाम 6 बजे तक चलेगा.



  • Nov 10, 2025 09:25 IST

    Bihar Elections 2025 Live Updates: मीसा भारती ने दो तिहाई बहुमत से सरकार बनने का किया दावा

    Bihar Elections 2025 Live Updates: बिहार में दूसरे चरण के रविवार को चुनाव प्रचार थम गया. अब मंगलवार को 122 सीटों पर वोट डाए जाएंगे. इस बीच आरजेडी नेता और पार्टी सांसद मीसा भारती ने बड़ा दावा किया है. मीसा भारती का कहना है उनकी पार्टी दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने जा रही है. उन्होंने कहा कि सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दिन सभी घटक दल के बड़े नेताों को बुलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को भी शपथ ग्रहण समारोह का न्योता दिया जाएगा.



Bihar Elections 2025
Advertisment