बिहार में 25 हजार के इनामी नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में पुलिस ने 25 हजार रुपये के एक इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। जिले के पताही थाना क्षेत्र से इसे गिरफ्तार किया गया है, नक्सली पर पूर्वी चंपारण के विभिन्न थानों में 14 मामले दर्ज हैं।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
बिहार में 25 हजार के इनामी नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सांकेतिक फोटो

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में पुलिस ने 25 हजार रुपये के एक इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। जिले के पताही थाना क्षेत्र से इसे गिरफ्तार किया गया है, नक्सली पर पूर्वी चंपारण के विभिन्न थानों में 14 मामले दर्ज हैं।

Advertisment

पताही के थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की रात नंदपरवा गांव में छापेमारी कर खूंखार नक्सली सुरेश बैठा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली पर सरकार द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

उन्होंने बताया कि सुरेश पताही, राजेपुर, मधुबन, तुरकौलिया थाना सहित इस जिले के विभिन्न थानों में करीब 14 नक्सली मामलों का आरोपी है। शिवहर जिले में भी यह कई मामलों में आरोपी बताया जाता है।

और पढ़ें: राहुल की गाड़ी पर पत्थर फेंकने के आरोप में एक बीजेपी नेता गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन अलग-अलग मामलों में से आठ मामलों में बैठा ने न्यायालय से जमानत ले ली थी। गिरफ्तार नक्सली पर वर्ष 2005 में विधानसभा चुनाव के समय राजद कार्यालय पर नक्सली हमला कर प्रचार वाहन को आग के हवाले करने का भी आरोप है।

थाना प्रभारी ने बताया कि नक्सली बैठा ने पूछताछ के दौरान कई मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है। पुलिस नक्सली से पूछताछ कर रही है।

और पढ़ें: सोपोर में तीन लश्कर आतंकी ढेर, इंटरनेट सेवा, स्कूल-कॉलेज बंद

Source : IANS

East Champaran Bihar naxalite Motihari
      
Advertisment