Bihar CM oath ceremony Highlights: 'मैं नीतीश कुमार...' - गांधी मैदान में ली शपथ, 10वीं बार बने बिहार के सीएम

Bihar CM oath ceremony Highlights: बिहार में गुरुवार को नई सरकार का गठन हो गया. नीतीश कुमार ने लगातार 10वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ ली. उनके अलावा 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली.

Bihar CM oath ceremony Highlights: बिहार में गुरुवार को नई सरकार का गठन हो गया. नीतीश कुमार ने लगातार 10वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ ली. उनके अलावा 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली.

author-image
Suhel Khan
एडिट
New Update
nitish kumar oath ceremony

नीतीश कुमार ने लगातार 10वीं बार ली सीएम पद की शपथ Photograph: (ANI)

Bihar CM Oath Ceremony Highlights: नीतीश कुमार ने गुरुवार (20 नवंबर) को रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. हाल में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने शानदार जीत हासिल की. बिहार सरकार का शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11:30 बजे पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शुरू हुआ. इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों समेत कई कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए.

Advertisment

शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले वीआईपी मेहमानों के ठहरने के लिए कई पंडाल बनाए गए. जबकि पूरे आयोजन स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. एनडीए ने बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 202 सीटों पर जीत दर्ज की. जिसमें बीजेपी ने 89, जेडी(यू) ने 85, एलजेपी (RV) ने 19, एचएएम ने 5 और आरएलएम ने 4 सीटें जीती हैं.

Bihar CM Oath Ceremony Highlights

  • Nov 20, 2025 12:23 IST

    Bihar CM Oath Ceremony Highlights: पीएम मोदी ने मंच पर नीतीश कुमार का हाथ पकड़कर जताया जनता का आभार

    बिहार में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ. नीतीश कुमार और सभी मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी ने जनता का आभार जताया है. इस दौरान पीएम मोदी नीतीश कुमार का हाथ पकड़कर मंच से लोगों का आभार जताते दिखे.



  • Nov 20, 2025 12:18 IST

    Bihar CM Oath Ceremony Highlights: पीएम मोदी ने गमझा लहराकर जताया लोगों का आभार

    नीतीश कुमार और उनके कैबिनेट के शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी ने गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे लोगों का आभार जताया. इस दौरान पीएम मोदी ने बिहारी स्टाइल में गमछा लहरायाकर लोगों का आभार जताया. बता दें कि हाल ही में सम्पन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 202 सीटों पर जीत दर्ज की है.



  • Nov 20, 2025 12:15 IST

    Bihar CM Oath Ceremony Highlights: इन्हें भी मिली नीतीश कैबिनेट में जगह

    नीतीश कुमार ने गुरुवार को लगातार दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस दौरान लखेंद्र कुमार रौशन, श्रेयशी सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह, दीपक प्रकाश ने भी बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली.



  • Nov 20, 2025 12:12 IST

    Bihar CM Oath Ceremony Highlights: ये नेता भी बने बिहार के मंत्री

    नीतीश कुमार ने गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसके अलावा 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली. इनमें मोहम्मद ज़मा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रामा निषाद का नाम भी शामिल है.



  • Nov 20, 2025 12:10 IST

    Bihar CM Oath Ceremony Highlights: नेताओं ने भी ली मंत्री पद की शपथ

    बिहार में आज नई सरकार का गठन हो गया. पटना के गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नबीन, राम कृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार ने बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली.



  • Nov 20, 2025 12:04 IST

    Bihar CM Oath Ceremony Highlights: एक साथ छह मंत्रियों ने ली शपथ

    बिहार की नई सरकार का आज गठन हो रहा है. इस बीच पटना के गांधी मैदान में एक साथ छह मंत्रियों ने शपथ ली. इस दौरान विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडे, दिलीप जयसवाल, अशोक चौधरी ने बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली.



  • Nov 20, 2025 11:57 IST

    Bihar CM Oath Ceremony Highlights: पीएम मोदी ने विजय कुमार सिन्हा को दी बधाई

    बिहार सरकार का आज शपथ ग्रहण समारोह चल रहा है. इस बीच विजय कुमार सिन्हा ने भी शपथ ली. शपथ लेने के बाद वे पीएम मोदी के पास पहुंचे और हाथ जोड़कर उनका आभार जताया. वहीं पीएम मोदी ने भी विजय सिन्हा को बधाई दी.



  • Nov 20, 2025 11:55 IST

    Bihar CM Oath Ceremony Highlights: पीएम मोदी ने सम्राट चौधरी को दी बधाई

    सम्राट चौधरी ने आज बिहार के मंत्री के रूप में शपथ ली. उसके बाद उन्होंने पीएम मोदी का आभार जताया है. इसके बाद पीएम मोदी ने भी उन्हें बधाई दी.



  • Nov 20, 2025 11:53 IST

    Bihar CM Oath Ceremony Highlights: विजय कुमार सिन्हा ने भी ली शपथ

    बिहार में आज सरकार का शपथ ग्रहण चल रहा है. इस बीच विजय कुमार सिन्हा ने भी शपथ ली.



  • Nov 20, 2025 11:51 IST

    Bihar CM Oath Ceremony Highlights: पीएम मोदी ने मंच पर दी नीतीश कुमार को बधाई

    नीतीश कुमार ने आज लगातार दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को मंच पर बधाई दी. पीएम मोदी नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के बाद तुरंत उनके पास बधाई देने के लिए पहुंचे.



  • Nov 20, 2025 11:49 IST

    Bihar CM Oath Ceremony Highlights: सम्राट चौधरी ने ली मंत्री पद की शपथ

    बिहार सरकार का आज शपथ ग्रहण हो रहा है. नीतीश कुमार के बाद सम्राट चौधरी ने बिहार के मंत्री के रूप में शपथ ली, उन्हें राज्य के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.



  • Nov 20, 2025 11:47 IST

    Bihar CM Oath Ceremony Highlights: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दिलाई नीतीश कुमार को शपथ

    नीतीश कुमार ने गुरुवार को लगातार दसवीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ ली. बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नीतीश कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.



  • Nov 20, 2025 11:40 IST

    Bihar CM oath ceremony Live Updates: नीतीश कुमार ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, लगातार दसवीं बार बने राज्य के सीएम

    नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली, वह राज्य के लगातार दसवीं बार सीएम बने हैं. उनके अलावा कई मंत्री भी शपथ ले रहे हैं.



  • Nov 20, 2025 11:36 IST

    Bihar CM Oath Ceremony Highlights: नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंच पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पटना पहुंच गए हैं. वे गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर मौजूद हैं.



  • Nov 20, 2025 11:34 IST

    Bihar CM oath ceremony Live Updates: नीतीश कुमार ने गांधी मैदान पहुंचे लोगों का जताया आभार, थोड़ी देर में लेंगे शपथ

    नीतीश कुमार थोड़ी देर में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. इससे पहले नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में पहुंचे लोगों का आभार जताया. 



  • Nov 20, 2025 11:27 IST

    Bihar CM oath ceremony Live Updates: गांधी मैदान में मौजूद नीतीश कुमार का परिवार

    नीतीश कुमार आज लगातार दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए नीतीश कुमार का परिवार भी गांधी मैदान पहुंचा है. इस दौरान नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने कहा, "मैं अपने पिता को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए बधाई देता हूं. जनता ने हमें उम्मीद से ज्यादा दिया. मैं जनता को धन्यवाद देता हूं और बधाई भी देता हूं."



  • Nov 20, 2025 11:24 IST

    Bihar CM oath ceremony Live Updates: नीतीश कुमार थोड़ी देर में लेंगे शपथ, पीएम मोदी भी पहुंचे गांधी मैदान

    नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए कई राज्यों के सीएम पटना पहुंचे हैं. पटना के गांधी मैदान में आयोजित हो रहे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सभी पीएम मोदी भी पटना पहुंच गए हैं. थोड़ी देर में पीएम मोदी गांधी मैदान पहुंचेंगे.



  • Nov 20, 2025 11:19 IST

    Bihar CM oath ceremony Live Updates: नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे कई राज्यों के मुख्यमंत्री

    नीतीश कुमार आज दसवीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ लेने वाला है. ऐसे में कई राज्यों के मुख्यमंत्री पटना पहुंचे हैं. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा, त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहनचरण मांझी, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री दिव्या कुमारी, प्रेमचंद बैरवा भी पटना पहुंचे हैं.



  • Nov 20, 2025 11:13 IST

    Bihar CM oath ceremony Live Updates: गांधी मैदान पहुंचे आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू

    नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू भी पटना पहुंच गए हैं. बिहार में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के कई राज्यों के सीएम पटना पहुंचे हैं.



  • Nov 20, 2025 11:07 IST

    Bihar CM oath ceremony Live Updates: नीतीश कुमार पर लोगों को भरोसा- स्नेह लता कुशवाह

    बिहार को आज नई सरकार मिलने वाली है. नीतीश कुमार आज लगातार दसवीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं. इस बीच आरएलएम विधायक स्नेह लता कुशवाहा ने कहा, "यह बहुत खुशी की बात है कि नीतीश कुमार जी 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. लोगों को उन पर भरोसा है और वे चाहते हैं कि वे फिर से मुख्यमंत्री बनें."



  • Nov 20, 2025 11:02 IST

    Bihar CM oath ceremony Live Updates: सीएम योगी ने बिहार की जनता को दी बधाई

    नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी पटना पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि, "उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से मैं बिहार की जनता को बधाई देता हूं. आज हम यहां जो कुछ देख रहे हैं, वह नीतीश कुमार जी के व्यापक अनुभव और डबल इंजन वाली सरकार के प्रयासों का परिणाम है. मैं प्रदेश की जनता, मुख्यमंत्री विजय सिन्हा जी और आज शपथ लेने वाले नए मंत्रिमंडल को बधाई देता हूं."



  • Nov 20, 2025 10:59 IST

    Bihar CM oath ceremony Live Updates: पटना पहुंचे त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा

    नीतीश कुमार आज बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए कई राज्यों के सीएम पटना पहुंचे हैं. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा भी पटना पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि, "जब चुनाव हो रहे थे, मैं चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने के लिए त्रिपुरा से आया था. जब मैं यहां आया, तो मैंने देखा कि लोगों का पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर कितना भरोसा है."



  • Nov 20, 2025 10:56 IST

    Bihar CM oath ceremony Live Updates: ये जनता का विश्वार की जीत- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

    नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी पटना पहुंच गई हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि, यह जनता के विश्वार की जीत है, सरकार के प्रयास की जीत है, बिहार में विकास की जीत है.



  • Nov 20, 2025 10:52 IST

    Bihar CM oath ceremony Live Updates: शपथ ग्रहण के लिए पटना के गांधी मैदान पहुंचे नीतीश कुमार, पीएम मोदी होंगे शामिल

    नीतीश कुमार आज दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. इस बीच नीतीश कुमार पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पहुंच गए हैं. जहां वे थोड़ी देर में सीएम पद की शपथ लेंगे.



  • Nov 20, 2025 10:48 IST

    Bihar CM oath ceremony Live Updates: बिहार 'विकसित' राज्य बनने की ओर अग्रसर- बीजेपी प्रदेश सचिव

    नीतीश कुमार आज लगातार दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. इस बीच बिहार बीजेपी के प्रदेश सचिव रत्नेश कुशवाहा ने कहा कि, "यह बिहार के लिए ऐतिहासिक क्षण है, बिहार 'विकसित' राज्य बनने की ओर अग्रसर होगा."



  • Nov 20, 2025 10:43 IST

    Bihar CM oath ceremony Live Updates: बिहार के विकास को मिलेगी रफ्तार- ब्रजेश पाठक

    बिहार में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, "आज का दिन ऐतिहासिक है. मैं बिहार की जनता और नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और पूरे मंत्रिमंडल के सदस्यों को बधाई देता हूं."



  • Nov 20, 2025 10:42 IST

    Bihar CM oath ceremony Live Updates: बिहार की जनता की आकांक्षाओं को पंख लगाएगी एनडीए सरकार- अनुप्रिया पटेल

    पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नीतीश कुमार आज दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. जिसके लिए पीएम मोदी और तमाम केंद्रीय मंत्री पटना पहुंच रहे हैं. शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पटना पहुंचीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा, "आज पूरे एनडीए परिवार और बिहार की जनता के लिए खुशी की बात है. एनडीए सरकार बिहार की जनता की आकांक्षाओं को पंख लगाएगी."



  • Nov 20, 2025 10:39 IST

    Bihar CM oath ceremony Live Updates: नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

    नीतीश कुमार आज बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. वह लगातार दसवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री पद के तौर पर शपथ लेगें, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे. शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए सीएम योगी पटना पहुंच गए हैं.



  • Nov 20, 2025 07:41 IST

    Bihar CM oath ceremony Live Updates: बिहार चुनाव में एनडीए को मिली निर्णायक जीत

    बिहार जेडी(यू) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में 243 में से 202 सीटें हासिल कर निर्णायक जीत हासिल की. बीजेपी 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, उसके बाद जेडी(यू) 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 19, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा चार सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रहा. इस गठबंधन ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के महागठबंधन को सीमित कर दिया.



  • Nov 20, 2025 07:37 IST

    Bihar CM oath ceremony Live Updates: नीतीश कुमार आज 10वीं बार लेंगे CM पद की शपथ, PM मोदी होंगे शामिल

    नीतीश कुमार आज रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. इससे पहले जनता दल (यूनाइटेड) सुप्रीमो नीतीश कुमार ने बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का नेता चुने जाने के बाद बिहार में अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया. इसके साथ ही उनके शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू हो गई. नीतीश कुमार गुरुवार को लगातार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ अमित शाह, जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और धर्मेंद्र प्रधान जैसे वरिष्ठ नेताओं और कम से कम सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है.



Bihar CM Oath Ceremony
Advertisment