नीतीश ने फिर की जीएसटी की तारीफ, कहा दुष्प्रचार पर ध्यान देने की जरूरत नहीं

एक तरफ जहां सभी विपक्षी दल जीएसटी को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर है वहीं दूसरी तरफ बिहार सीएम नीतीश कुमार ने फिर जीएसटी की तारीफ की है।

एक तरफ जहां सभी विपक्षी दल जीएसटी को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर है वहीं दूसरी तरफ बिहार सीएम नीतीश कुमार ने फिर जीएसटी की तारीफ की है।

author-image
kunal kaushal
एडिट
New Update
नीतीश ने फिर की जीएसटी की तारीफ, कहा दुष्प्रचार पर ध्यान देने की जरूरत नहीं

नीतीश कुमार ने दोबार जीएसटी की तारीफ की (फोटो - ट्विटर)

एक तरफ जहां सभी विपक्षी दल जीएसटी को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर है वहीं दूसरी तरफ बिहार सीएम नीतीश कुमार ने फिर जीएसटी की तारीफ की है। बिहार सीएम कुमार ने कहा, 'जीएसटी से संबंधित दुष्प्रचार पर लोगों को ध्यान नहीं देना चाहिए।जीएसटी से राज्यों को परेशानी नहीं होगी।'

Advertisment

कुमार ने शुक्रवार को वस्तु और सेवा (जीएसटी) कर प्रणाली को एक बेहतर कर व्यवस्था बताते हुए कहा कि इसके विषय में लोगों को अधिक से अधिक जानकारी देने की जरूरत है।

गौरतलब है कि गुजरात चुनाव में कांग्रेस ने जीएसटी को बड़ा मुद्दा बनाया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि अगर उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव जीतती है तो वो जीएसटी में बदलाव करेंगे।

जीएसटी से संबंधित वाणिज्यिक कर विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी जानकारी देने के लिए इसके प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है, जिसमें अधिकारियों की मुख्य भूमिका है।

और पढ़ें: 'डर्टी पिक्चर' पॉलिटिक्स: तेजस्वी की पुरानी तस्वीर से राजनीति गरमाई

बैठक में उपमुख्यमंत्री और वित्त विभाग का कार्यभार संभाल रहे सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लोगों ने अब जीएसटी को समझना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, 'लोगों के जीएसटी के समझने के कारण इस संबंध में शिकायतें भी अब कम आ रही हैं।'

और पढ़ें: अमेरिका उत्तरी कोरिया को घोषित करेगा आतंकवादी देश

Source : News Nation Bureau

GST Bihar Nitish Kumar
Advertisment