Video: छपरा में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने डीएम-एसपी को पीटा

बिहार में महागठबंधन टूटने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के कार्यकर्ता गुरुवार को सड़क पर उतरे और जमकर उपद्रव मचाया।

बिहार में महागठबंधन टूटने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के कार्यकर्ता गुरुवार को सड़क पर उतरे और जमकर उपद्रव मचाया।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
Video: छपरा में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने डीएम-एसपी को पीटा

छपरा में आरजेडी कार्यकर्ता डीएम से भिड़े

बिहार में महागठबंधन टूटने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के कार्यकर्ता गुरुवार को सड़क पर उतरे और जमकर उपद्रव मचाया। छपरा में उग्र आरजेडी कार्यकर्ताओं ने डीएम और एसपी की पिटाई कर दी। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि आरजेडी कार्यकर्ता डीएम पर लाठी बरसा रहे हैं। इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई।

Advertisment

लालू यादव के समर्थकों ने छपरा जिले के पहलेजा के पास जेपी सेतु तक जाने वाली सड़क को जाम कर दिया था। जाम छुड़ाने के लिए डीएम और एसपी पहुंचे थे। इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों और आरजेडी कार्यकर्ताओं के भी झड़प शुरू हो गई।

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विश्वासधात का आरोप लगाते हुए आरजेडी ने 'विश्वासघात दिवस' मनाने की घोषणा की और सैकड़ों आरजेडी समर्थकों ने पटना में ऐतिहासिक महात्मा गांधी सेतु पर धरना दिया, जिससे करीब पांच घंटे तक इस पुल पर आवागमन ठप रहा।

बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर आरजेडी समर्थक सड़क से हटे। पटना शहर में भी आरजेडी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और आरजेडी प्रदेश कार्यालय से आयकर गोलंबर पर पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने नीतीश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वैशाली और समस्तीपुर जिले में भी आरजेडी समर्थक सड़कों पर उतरे।

इससे पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद ने गुरुवार तड़के करीब दो बजे अपने समर्थकों के साथ राजभवन मार्च किया।

राजद के प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि सबसे ज्यादा 80 विधायक आरजेडी के पास हैं, इसके बावजूद प्रभारी राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने राजद को सरकार बनाने का न्योता नहीं देकर आनन-फानन में जेडीयू-बीजेपी की सरकर बनवा दी। यह लोकतंत्र की हत्या है।

और पढ़ें: जेडीयू का शरद यादव खेमा नाराज, लालू यादव नीतीश के 'फ्लोर टेस्ट' को बना सकते हैं 'लिटमस टेस्ट'

उन्होंने कहा कि ये पूरा घटनाक्रम सुनियोजित ढंग से हुआ है। बिहार की जनता ने बीजेपी के खिलाफ ऐतिहासिक जनादेश दिया था। यह बिहार की जनता का अपमान है। नीतीश ने बिहार की जनता के साथ विश्वासघात किया है।

Source : News Nation Bureau

Lalu Yadav Bihar RJD Chapra
      
Advertisment