बिहार : महिला को डायन बताकर जीभ काटी

बिहार के रोहतास जिले में एक 70 साल की बुजुर्ग महिला को डायन बताकर उसकी जीभ काट दी गई। पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को दी।

बिहार के रोहतास जिले में एक 70 साल की बुजुर्ग महिला को डायन बताकर उसकी जीभ काट दी गई। पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को दी।

author-image
kunal kaushal
एडिट
New Update
बिहार : महिला को डायन बताकर जीभ काटी

प्रतीकात्मक फोटो (फोटो - यूट्यूब)

बिहार के रोहतास जिले में एक 70 साल की बुजुर्ग महिला को डायन बताकर उसकी जीभ काट दी गई। पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को दी। तिलौथू पुलिस थान के प्रभारी प्रमोद कुमार ने कहा कि राजकली देवी पर रेडिया गांव में हथियार से हमला किया गया और उसकी जीभ काट दी गई, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

Advertisment

दलित विधवा महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी पौत्री की शिकायत पर रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।

राजकली देवी की पोती हमले के समय उसके साथ सोई हुई थी। पोती ने कहा कि तीन गांव वाले शनिवार देर रात को जबरदस्ती घर में घुस गए और उसकी दादी की जीभ काट दी। इन लोगों ने राजकली पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया।

अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

Source : IANS

Crime news Bihar crime rohtas Witch
      
Advertisment