Bihar Budget: बिहार का 3.70 लाख करोड़ का बजट पेश, वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद ने विधानसभा में की घोषणा

Bihar Budget: बिहार विधानसभा में मंगलवार को बजट पेश हो गया है. वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद ने सदन में बजट भाषण पढ़ा. बजट के बारे में अधिक जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

Bihar Budget: बिहार विधानसभा में मंगलवार को बजट पेश हो गया है. वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद ने सदन में बजट भाषण पढ़ा. बजट के बारे में अधिक जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Bihar Budget 2026-27 Passed in Legislative Assembly today bijendra-prasad-yadav

Bihar Budget

Bihar Budget: इस बार का बजट 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ रुपये का है. ये बजट चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के 3.17 लाख करोड़ रुपये से काफी ज्यादा बड़ा है. बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य साफ है कि बिहार को देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में लाना है.  

Advertisment

नीतीश सरकार की वित्त मंत्री ने की तारीफ

बजट सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्रवाई दोपहर दो बजे तक स्थगित रही. दो बजे के बाद सदन जब दोबारा शुरू हुआ तो वित्त मंत्री लाल रंग का बैग लेकर विधानसभा पहुंच गए. उन्होंने बजट भाषण पढ़ना शुरू कर दिया. बजट पढ़ते हुए उन्होंने प्रदेश के मुखिया नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना की. उन्होंने कहा कि बिहार ने पिछले वर्षों में बिहार के विकास को एक नई दिशा दी है. 

आम लोगों को सस्ते मकानों से राहत

बजट में बिहार सरकार ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए सस्ते आवास योजना को प्रमुखता से जगह दी है. सरकार का मानना है कि मकान किफायती होने से निम्न और मध्यम वर्ग को बहुत बड़ी राहत मिलेगी.

5 नए एक्सप्रेस-वे से रफ्तार पकड़ेगा बिहार

राज्य को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ने पर भी बजट में विशेष जोर दिया गया है. सरकार ने बिहार के लिए 5 नए एक्सप्रेस-वे के निर्माण की घोषणा की है. यातायात व्यवस्था इससे सुगम होगी, यात्रा का समय कम होगा और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा. एक्सप्रेस-वे को वित्त मंत्री ने विकास की रीढ़ बताया है. 

बिहार के विकास मॉडल को वित्त मंत्री ने पंचतत्व से जोड़ा. उन्होंने कहा कि ज्ञान, ईमान, विज्ञान, सम्मान और अरमान के आधार पर राज्य की योजनाओं को तैयार किया गया है.

Bihar Budget
Advertisment