बिहार के वैशाली में बस और ऑटो की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 3 घायलों की हालत गंभीर
बिहार में वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र में बस और ऑटो के बीच हुई टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को हुए इस दुर्घटना में तीन अन्य लोग घायल भी हो गए।
नई दिल्ली:
बिहार में वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र में बस और ऑटो के बीच हुई टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को हुए इस दुर्घटना में तीन अन्य लोग घायल भी हो गए।
पुलिस के अनुसार, हाजीपुर से एक ऑटो यात्रियों को लेकर सराय की ओर जा रहा था, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग- 77 पर सराय पुरानी बाजार के पास एक यात्री बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ऑटो में क्षमता से अधिक यात्री बैठे हुए थे। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, इस दुर्घटना में घायल तीन यात्रियों को इलाज के लिए हाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
और पढ़ें: अमरनाथ बस हादसा: नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के लिए 4 लाख रुपये की घोषणा की
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Alia Bhatt Necklace: लंदन होप गाला में आलिया भट्ट ने पहना इतना महंगा हीरे का हार, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
-
Farzi 2 Shooting: कब शुरू होगी फर्जी 2 की शूटिंग, एक्ट्रेस राशि खन्ना ने दिए हिंट
-
Taapsee Pannu Photos: सीक्रेट शादी के बाद तापसी पन्नू ने साड़ी में शेयर की पहली फोटोज, फैंस ने स्पॉट की इंगेजमेंट रिंग
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए