Ahmedabad Plane Crash LIVE: विमान हादसे के बाद रेस्क्यू जारी, NSG पहुंची, सिविल अस्पताल में सीएम भूपेंद्र पटेल
अहमदाबाद विमान हादसा : ‘कन्नप्पा’ की टीम ने ट्रेलर रिलीज की डेट टाली
विमान दुर्घटना के बाद एयर इंडिया ने इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर स्थापित किया
डीजीसीए ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच शुरू की
'अपना प्राइवेट पार्ट दिखाओ', जब इन एक्टर्स से काम के बदले की गई थी गंदी-गंदी डिमांड
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ इस खिलाड़ी ने किया वो कारनामा, जो कभी विराट, द्रविड़ और सचिन भी नहीं कर पाए
फ्लाइट में यात्रा करते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान, जान लीजिए नहीं होगी कभी परेशानी
IND vs NZ: 3 वनडे और 5 T20I मैच खेलने भारत दौरे पर आने वाली है न्यूजीलैंड की टीम, बड़ी अपडेट आई सामने
अहमदाबाद विमान हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया दुख

Bharat Jodo Yatra: 5 जनवरी से बिहार में भारत जोड़ो यात्रा, मल्लिकार्जुन खड़गे दिखाएंगे हरी झंडी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं. इस यात्रा में अपनी सहभागिता दिखाने के लिए कांग्रेस भी बिहार में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कर रही है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं. इस यात्रा में अपनी सहभागिता दिखाने के लिए कांग्रेस भी बिहार में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कर रही है.

author-image
Jatin Madan
New Update
राहुल गांधी

फाइल फोटो( Photo Credit : फाइल फोटो)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं. इस यात्रा में अपनी सहभागिता दिखाने के लिए कांग्रेस भी बिहार में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कर रही है. 5 जनवरी से बांका से इस यात्रा की शुरुआत होगी. 1200 किलोमीटर की यह यात्रा बांका से शुरू होगी और गया में खत्म होगी. बिहार में कांग्रेस के नेता बिहार में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट गए हैं. बिहार कांग्रेस के सभी नेताओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती है 1200 किलोमीटर की इस पदयात्रा को सफल बनाना. बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह इस यात्रा को सफल बनाने के लिए लगातार रूपरेखा तैयार करने में जुटे हैं. 

Advertisment

अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि इस यात्रा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता पूरी तरीके से तैयार हैं. उन्होंने दावा किया कि बांका में एक लाख कांग्रेस के कार्यकर्ता जुटेंगे.

कांग्रेस की इस पदयात्रा पर भाजपा ने चुटकी ली है. बीजेपी के विधान पार्षद संजय मयूख का कहना है कि बिहार में कांग्रेस है क्या? उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस का वजूद खत्म हो गया है. बिहार में कांग्रेस की यात्रा का मकसद पार्टी को वेंटिलेटर से उतारना है. संजय मयूख ने कहा मल्लिकार्जुन खड़गे को बिहार की बहुत देर से याद आई. बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा नहीं परिवार जोड़ो यात्रा है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बिहार में यात्रा पर निकल रहे हैं, लेकिन उनकी यात्रा का मकसद जन जागरण है. जदयू ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा करने के फैसले का समर्थन किया है. जदयू प्रवक्ता अंजुम आरा ने कहा कि यात्रा से नेताओं और आम लोगों के बीच में संवाद स्थापित होता है. इसलिए यात्रा करना सही निर्णय है. अंजुम आरा ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी में इतनी बेचैनी क्यों है.

बिहार में पिछले 32 वर्षों से सत्ता से दूर रही कांग्रेस के सामने संगठन को मजबूत करना चुनौती रहा है. पिछले कई वर्षों से कांग्रेस अपने बल पर कोई बड़ा आयोजन नहीं कर सकी है. यही कारण है कि कांग्रेस के विरोधी बिहार में उनके अस्तित्व पर सवाल उठाते रहे हैं. विरोधियों के निशाने पर रहने वाली बिहार कांग्रेस के सामने चुनौती है कि बिहार में भारत जोड़ो यात्रा के बहाने कांग्रेस अपने आप को कितना मजबूत बना पाती है.

पटना : आदित्य झा

यह भी पढ़ें : जानिए बिहार में कहां है वो पेंटिंग, जिसमें दलाई लामा को हुए थे भगवान बुद्ध के साक्षात दर्शन

HIGHLIGHTS

  • बांका से शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा
  • गया में खत्म होगी भारत जोड़ो यात्रा
  • नीतीश कुमार भी बिहार में यात्रा पर निकलेंगे

Source : News State Bihar Jharkhand

CM Nitish Kumar Bharat Jodo Yatra in Bihar Mallikarjun Kharge rahul gandhi
      
Advertisment