बरेली में महिला ने तांगे में दिया बच्चे को जन्म
बरेली के मीरगंज इलाके में एक महिला ने तांगे में बच्चे को जन्म दिया है। महिला का नाम प्रेमवती है। इस मामले में डाक्टरों पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं।
नई दिल्ली:
बरेली के मीरगंज इलाके में एक महिला ने तांगे में बच्चे को जन्म दिया है। महिला का नाम प्रेमवती है। इस मामले में डाक्टरों पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं।
गौरतलब है कि रविवार सुबह पांच बजे प्रेमवती को प्रसव पीड़ा हुई। उसे तांगे पर सीएचसी लाया गया। महिला के बारे में जानकारी मिलते ही ड्यूटी पर तैनात डॉ. वागेश कुमार और स्टाफ नर्स मीनू जैकब मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसको अस्पताल में लाने की बजाए तांगे पर ही प्रसव करा दिया। बाद में बच्चे को अस्पताल में भर्ती किया गया।
अस्पताल के मुताबिक गांव की गर्भवती औरतों को अस्पताल तक लाने का काम करने वाली 'आशा' के कर्मचारी हड़ताल पर थे। इसलिए ये समस्या हुई।
मामले कि जानकारी होते ही डीएम ने सीएमओ और एसडीएम को मौके पर भेजा। सीएमओ डॉ. विजय यादव, एसडीएम अर्चना द्विवेदी और नायब तहसीलदार सत्यप्रकाश दोपहर में मीरगंज सीएचसी पहुंचे।
प्रेमवती और उसके परिजनों के बयान दर्ज कर लिया गया है। हालांकि उनका कहना था कि अस्पताल की लापरवाही नहीं है। उन्होंने खुद ही एंबुलेंस को फोन नहीं किया था। परिवार वाले ही उसको तांगे पर लाए थे।
डॉ. अमित कुमार, (अधीक्षक सीएचसी मीरगंज) का कहना है ' महिला की हालत इस योग्य नहीं थी कि उसे तांगे से उतरवाकर भर्ती करते। इसलिए बच्चे को बचाने के लिए अस्पताल के बाहर की सुरक्षित प्रसव कराया। इसमें किसी तरह की लापरवाही बरती की गई'।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी