गाजियाबाद : सीएम योगी करेंगे सीईएल के डाटा सेंटर का लोकार्पण, विकास कार्यों का लेंगे जायजा
‘अमेरिका बीबी को बचाएगा’, डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू के खिलाफ चल रहे मुकदमे को खत्म करने की उठाई मांग
जम्मू-कश्मीर: चमलियाल दरगाह पर बीएसएफ ने चढ़ाई पहली चादर, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
आईपीएल के बाद इस लीग में भी धमाल मचा रहे हैं रोमारियो शेफर्ड, RCB के खिलाड़ी ने ठोकी धुआंधार फिफ्टी
हरे निशान में खुले सेंसेक्स-निफ्टी, अमेरिकी रेसिप्रोकल टैरिफ पर टिकी बाजार की निगाहें
Iran-Israel War LIVE: नाटो समिट में ट्रंप बोले- युद्ध में ईरान ने बहादुरी दिखाई, दो दिनों के दौरे पर चीन गए ईरानी मंत्री विदेश
Uttarakhand Accident: रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस अलकनंदा नदी में बही, कई लापता
Breaking News LIVE: आज आईएसएस पर लैंड कर जाएंगे शुभांशु शुक्ला, शाम करीब 4.30 बजे होगी लैंडिंग
एमएलसी 2025: सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने लगाया 'जीत का छक्का', प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई

आरजेडी नेता प्रभुनाथ सिंह को उम्रकैद, MLA अशोक सिंह हत्या मामले में हजारीबाग कोर्ट ने सुनाई सजा

झारखंड के हजारीबाग कोर्ट ने पूर्व सांसद और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता प्रभुनाथ सिंह को 22 साल पुराने विधायक अशोक सिंह की हत्या मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है।

झारखंड के हजारीबाग कोर्ट ने पूर्व सांसद और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता प्रभुनाथ सिंह को 22 साल पुराने विधायक अशोक सिंह की हत्या मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
आरजेडी नेता प्रभुनाथ सिंह को उम्रकैद, MLA अशोक सिंह हत्या मामले में हजारीबाग कोर्ट ने सुनाई सजा

प्रभुनाथ सिंह (फाइल फोटो)

झारखंड के हजारीबाग कोर्ट ने पूर्व सांसद और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता प्रभुनाथ सिंह को 22 साल पुराने विधायक अशोक सिंह की हत्या मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है।

Advertisment

18 मई को हजारीबाग कोर्ट ने प्रभुनाथ सिंह, उनके भाई दीनाानथ सिंह और रितेश सिंह को दोषी ठहराया था।

जनता दल विधायक अशोक सिंह 1995 में बिहार में मशरक निर्वाचन क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे। उन्होंने प्रभुनाथ सिंह को हराया था। इस चुनावी जीत के 90 दिन बाद ही उनकी हत्या कर दी गई थी।

1995 में प्रभुनाथ सिंह जनता दल में थे और बाद में वह जनता दल (युनाइटेड) शामिल हो गए। मौजूदा समय में वह लालू यादव की पार्टी आरजेडी में हैं।

अशोक सिंह के भाई तारकेश्वर सिंह ने एक समाचार चैनल से कहा था, 'मेरे भाई ने 1995 में प्रभुनाथ सिंह को चुनाव में हरा दिया था। इसके बाद प्रभुनाथ ने खुले तौर पर कहा था कि मेरे भाई के विधायक बनने के 90 दिनों के भीतर उसकी हत्या कर दी जाएगी और 90 दिन बाद उसकी हत्या कर दी गई।'

इस मामले को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बिहार से झारखंड की हजारीबाग अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया था।

प्रभुनाथ सिंह ने सिवान के महाराजगंज संसदीय सीट से 2004 में पहली बार सांसद का चुनाव जीता। पहले जनता दल, फिर जदयू से जुड़कर वे लगातार महाराजगंज की राजनीति में सक्रिय रहे।

2009 में हुए लोकसभा चुनाव में आरजेडी के प्रत्याशी उमाशंकर सिंह ने प्रभुनाथ को तीन हजार वोटों से हरा दिया था। 2012 में प्रभुनाथ सिंह नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से अलग होकर आरजेडी में शामिल हो गए। प्रभुनाथ सिंह की छवि बाहुबली नेता के तौर पर रही है।

और पढ़ें:शाओमी रेडमी 4 स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, एमेजॉन पर 12 बजे से मिलना शुरु

HIGHLIGHTS

  • आरजेडी नेता और पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को उम्रकैद की सजा
  • विधायक अशोक सिंह की 1995 में हुई हत्या मामले में दोषी हैं प्रभुनाथ सिंह

Source : News Nation Bureau

RJD prabhunath singh Ashok Singh
      
Advertisment