/newsnation/media/media_files/2026/02/03/anant-singh-took-oath-in-bihar-legislative-assembly-2026-02-03-12-39-39.jpg)
Anant Singh
बाहुबली नेता अनंत सिंह ने मंगलवार को बिहार विधानसभा में विधायक पद की शपथ ली. स्वास्थ्य कारणों की वजह से उन्हें बेऊर जेल से एंबुलेंस से विधानसभा लाया गया. शपथ ग्रहण के दौरान, विधानसभा परिसर और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी. पुलिस बल भी भारी संख्या में तैनात की गई थी.
बिना शपथ पत्र पढ़े दिलाई गई शपथ
अनंत सिंह ने शपथ पत्र पढ़े बिना ही विधायक पद की शपथ ग्रहण की. शपथ पूरी होते ही वे सीएम नीतीश कुमार के पास गए. उन्होंने सीएम के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया. उन्होंने माथे पर लगे तिलक के बारे में पूछा. इसके बाद वे अपनी निर्धारित सीट पर जाकर बैठ गए. विधानसभा में मौजूद बाकी लोग ये सबकुछ देखते रह गए.
#WATCH | Patna, Bihar: JD(U) MLA from Mokama, Anant Singh, took oath as MLA in the Bihar Vidhan Sabha assembly.
— ANI (@ANI) February 3, 2026
Before taking the oath, he touched Bihar CM Nitish Kumar's feet and took his blessings.
(Source: Bihar Assembly) pic.twitter.com/zfglkhIBsY
तबीयत खराब होने का दिया हवाला
अनंत सिहं ने मीडिया से भी बातचीत की. उन्होंने कहा कि उनकी तबियत ठीक नहीं थी, जिस वजह से शपथ लेने में देरी हुई है. अदालत से अनुमति मिलने के बाद ही वे विधानसभा आए हैं. जेल से बाहर आना उनके हाथ में नहीं है. जज साहब जब चाहेंगे, तभी वे जेल से बाहर आ पाएंगे. अनंत सिंह वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं.
कोर्ट ने सिर्फ शपथ के लिए दी इजाजत
कोर्ट ने उन्हें सिर्फ शपथ लेने की ही अनुमति दी है. उन्हें दुलारचंद यादव हत्याकांड में अब तक जमानत नहीं मिली है. उन्हें शपथ समारोह के अलावा किसी भी दूसरी गतिविधि में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई है. सिंह को शपथ ग्रहण के बाद फिर से बेऊर जेल भेजा जाएगा. वे न्यायिक हिरासत में रहेंगे.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us