/newsnation/media/media_files/2026/02/22/saurabh-2026-02-22-20-59-54.jpg)
सौरभ भारद्वाज
आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने ‘दिल्ली बेहाल जनसंवाद’ कैंपेन के तहत रविवार को चिराग दिल्ली में बड़ी सभा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में चार इंजन वाली सरकार है फिर भी दिल्लीवाले बेहाल हैं. दिल्ली सरकार को एक साल बीत गए, लेकिन न महिलाओं को 2500 रुपए मिले और ना ही बस मार्शलों को पक्की नौकरी मिली. दिल्ली सरकार ने सिर्फ प्रदूषण कम करने, नकली यमुना बनाने और 370 मोहल्ला क्लीनिकों का नाम आरोग्य मंदिर करने का फर्जीवाड़ा किया.
बेहाल दिल्ली की जनता की आवाज उठाएगी
इन्होंने मोहल्ला क्लीनिकों को बंद कर हजारों युवाओं को बेरोजगार कर दिया और अब 6 हजार बस कंडक्टरों को निकाल रहे हैं. एक मार्च को आम आदमी पार्टी जंतर मंतर पर विशाल जनसभा कर बेहाल दिल्ली की जनता की आवाज उठाएगी. चिराग दिल्ली में ‘दिल्ली बेहाल जन संवाद’ के दौरान सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ये लोग चुनाव के समय ही गरीबों के बीच आते हैं. ‘आप’ सरकार ने बड़ी मुश्किल से गांवों के लिए जो सुविधाएं बनवाई थीं. गांवों व कस्बों में यह सोचकर डिस्पेंसरी बनवाई गई ताकि गरीबों और बुजुर्गों को आसानी से इलाज मिल सके.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/02/22/saurabh-2026-02-22-21-00-52.jpg)
मोहल्ला क्लीनिकों को बंद कर रही है सरकार
सौरभ भारद्वाज ने शेख सराय में पानी टंकी के नीचे बनाए गए मोहल्ला क्लीनिक में सबसे ज्यादा गांव की महिलाएं इलाज के लिए आती थीं. महिलाएं पैसे व समय की कमी के कारण डॉक्टर के पास नहीं जा पातीं हैं. ऐसे में मोहल्ला क्लीनिक में डायबिटीज, थायरॉइड और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों के फ्री टेस्ट और फ्री दवाइयां मिलने से उन्हें बहुत सुविधा हुई थी. अब सरकार एक- एक कर मोहल्ला क्लीनिकों को बंद कर रही है. सीएम ने 370 आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाने का झूठा दावा कर रही हैं.
महिलाओं के खाते में 2500 रुपए आएंगे
सौरभ भारद्वाज ने बताया कि पिछले 8-9 सालों से ‘‘आप’’ सरकार दिल्ली के 360 गांवों के लिए शाहपुर जट गांव में एक शाहपुर जट फेस्टिवल करवाती थी. इसमें गांव के बुजुर्ग भी फैशन शो करते थे. लेकिन अब यह फेस्टिवल बंद करवा दिया गया. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की महिलाओं को गारंटी दी गई थी कि चुनाव जीतते ही मार्च से हर महिलाओं के खाते में 2500 रुपए आएंगे. लेकिन किसी भी महिला को 2500 रुपए नहीं मिले.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us