कावरियों से भरा वाहन पलटा, एक महिला की मौत, 6 गंभीर घायल
देवघर से भगवान भोले नाथ को जलाभिषेक कर लौट रही कावरियों से भरा वाहन शेखपुरा में अचनाक पलट गया . जिसमें एक महिला की मौत हो गई. वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.
sheikhpura:
देवघर से भगवान भोले नाथ को जलाभिषेक कर लौट रहे कावरियों से भरा वाहन शेखपुरा में अचनाक पलट गया. जिसमें एक महिला की मौत हो गई. वहीं, 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. वहीं, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृत महिला की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि घटना शेखपुरा के कुसुंबा ओपी के पास की है.
कांवरियों से भरा वहान देवघर से लौट रहा था. इसी दौरान अचानक वाहन का पिछला चक्का ब्लास्ट कर गया. जिसके कारण वाहन चालक ने नियंतरण खो दिया और वाहन के पीछे बैठे दो महिला कावरियों सहित तीन कावरिये सड़क पर आ गिरे. घटना में महिला कांवरिया की मौत गई. वहीं, 6 कांवरिया बुरी तरह घायल हो गए.
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मृत महिला की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घायलों की पहचान राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के खोजापकरी गांव निवासी 52 वर्षीय विश्वनाथ राय एवं राजेंद्र राय की पत्नी 50 वर्षीय राजकली देवी के रूप में हुई है. वहीं, मृतका भी उसी गांव के भरत राय की पत्नी 38 वर्षीय रीता देवी बताई जा रही है.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें