बिहार में पिछले 24 घंटे में दो पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रोहतास जिले के सासाराम में शनिवार तड़के अज्ञात बदमाशों ने एक दैनिक अखबार के रिपोर्टर धर्मेंद्र कुमार की गोलीमार कर हत्या कर दी।
उन्हें तीन गोलियां लगी थी। घटना के बाद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिये धर्मेंद्र सिंह को वाराणसी रेफर कर दिया। जिसके बाद उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय पत्रकारों में काफी आक्रोश है।
पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
वहीं दरभंगा में भी बेखौफ अपराधियों ने एक पत्रकार की हत्या कर दी। केवटगामा के मुखिया और पत्रकार राम चंद्र यादव की हत्या के बाद लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे को ब्लॉक कर दिया है।
बिहार के सिवान में भी कुछ महीने पहले पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप आरजेडी के पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन के करीबी पर लगा था। जिसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा। राजदेव रंजन के परिजनों ने लालू प्रसाद यादव के मंत्री बेटे तेजप्रताप पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया था।
Source : News Nation Bureau