लड़के से मिलने मधुबनी से दिल्ली पहुंच गई 14 साल की लड़की, लेकिन हुआ धोखा

बिहार के मधुबनी की रहने वाली एक नाबालिग लड़की धोखाधड़ी का शिकार हुई है. बताया जा रहा है कि दिल्ली में रहने वाले एक लड़के ने उसके साथ धोखाधड़ी की है.

बिहार के मधुबनी की रहने वाली एक नाबालिग लड़की धोखाधड़ी का शिकार हुई है. बताया जा रहा है कि दिल्ली में रहने वाले एक लड़के ने उसके साथ धोखाधड़ी की है.

author-image
Jatin Madan
New Update
alone girl

फाइल फोटो( Photo Credit : फाइल फोटो)

बिहार के मधुबनी की रहने वाली एक नाबालिग लड़की धोखाधड़ी का शिकार हुई है. बताया जा रहा है कि दिल्ली में रहने वाले एक लड़के ने उसके साथ धोखाधड़ी की है. लड़की की उम्र 14 साल बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार फेसबुक पर इस लड़की की दोस्ती दिल्ली के एक लड़के से हुई थी. उस लड़के से मिलने के लिए ये लड़की बिना किसी को बताए मधुबनी से दिल्ली आ गई, लेकिन वो लड़का स्टेशन पर उससे मिलने नहीं आया. मामला दिल्ली के कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास का है.

Advertisment

पुलिस को अकेले घूमती मिली लड़की

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात को ये लड़की आईएसबीटी के पास अकेले घूम रही थी. काफी देर तक अकेले घूमते देख पुलिस को शक हुआ और उन्होंने उससे पूछताछ की. पूछताछ में लड़की ने पुलिस को सारे मामले की जानकारी दी. लड़की ने उन्हें बताया कि वह ट्रेन से अकेले यहां आई है. इस दौरान उसने कहा कि वो लड़की उससे मिलने आने वाला था, लेकिन नहीं आया. अब वो यहां अकेली पड़ गई है. उसे समझ नहीं आ रहा है कि अब कहां जाया जाए.

यह भी पढ़ें : रामगढ़ में नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

रिश्तेदार को सौंपा

इसके बाद दिल्ली पुलिस ने लड़की के परिजनों और मधुबनी पुलिस को मामले की जानकारी दी. लड़की के परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि उनका एक रिश्तेदार दिल्ली में रहता था, जिसे वो लड़की को सौंप सकते हैं. वहीं, परिजनों को लड़के से मिलने आने वाली बात की कोई जानकारी नहीं थी. वो तो खुद अपनी लड़की की तलाश में परेशान हो रहे थे. पुलिस ने सारी जानकारी लेने के बाद लड़की को उसके रिश्तेदार के हवाले कर दिया है.

HIGHLIGHTS

  • दिल्ली पुलिस को मिली 14 साल की लड़की
  • मधुबनी से दिल्ली पहुंची लड़की
  • दिल्ली पुलिस ने मधुबनी पुलिस से किया संपर्क 
  • पुलिस ने रिश्तेदार को सौंपा
  •  

Source : News State Bihar Jharkhand

Bihar News Delhi News Madhubani News bihar police
      
Advertisment