10 बार CM से राज्यसभा तक, बिहार की सियासत में क्यों और कैसे हुआ ये बड़ा 'खेला'?

Nitish Kumar Rajya Sabha: नीतीश कुमार 10 बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. 2005 से लेकर अब तक उन्होंने कई बार गठबंधन बदले लेकिन हर बार सत्ता में बने रहे.

Nitish Kumar Rajya Sabha: नीतीश कुमार 10 बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. 2005 से लेकर अब तक उन्होंने कई बार गठबंधन बदले लेकिन हर बार सत्ता में बने रहे.

author-image
Amit Kasana
New Update
Nitish Kumar Rajya Sabha,Nitish Kumar resigns Bihar CM, Nitish Kumar social media post Rajya Sabha,Bihar CM Nitish Kumar to Rajya Sabha, Nitish Kumar announces Rajya Sabha bid, 10 बार CM नीतीश कुमार, नीतीश कुमार राज्यसभा, नीतीश कुमार सोशल मीडिया पोस्ट, बिहार राजनीति बड़ा खेल,Bihar News,Nitish Kumar

प्रतिकात्मक फोटो (File Photos, Source-social Media)

Nitish Kumar Rajya Sabha:बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर राज्यसभा जाने की अपनी पुरानी इच्छा जाहिर कर दी. पोस्ट में उन्होंने 20 साल से ज्यादा के समर्थन के लिए बिहार की जनता और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और लिखा कि अब वे विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के दोनों सदनों का हिस्सा बनना चाहते हैं. 

Advertisment

साथ ही उन्होंने साफ कहा कि नई सरकार को उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा यह पोस्ट सुबह वायरल होते ही बिहार की सियासत गर्म हो गई. कई लोग इसे 'नीतीश युग का औपचारिक अंत' बता रहे हैं.

नीतीश कुमार का पोस्ट क्यों महत्वपूर्ण है?

नीतीश कुमार 10 बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. 2005 से लेकर अब तक उन्होंने कई बार गठबंधन बदले लेकिन हर बार सत्ता में बने रहे. अब जब उन्होंने खुद राज्यसभा जाने की बात कही है तो सवाल उठ रहा है कि क्या यह फैसला उनकी अपनी मर्जी से है या BJP की रणनीति का हिस्सा? पोस्ट में भावुकता साफ झलक रही है लेकिन राजनीतिक विश्लेषक इसे 'राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छवि चमकाने' की कोशिश बता रहे हैं.

राज्यसभा जाने के पीछे क्या रणनीति?

सूत्र बताते हैं कि नीतीश कुमार अब सक्रिय मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी से थोड़ा हटना चाहते हैं. स्वास्थ्य, लगातार गठबंधन की थकान और BJP की मजबूत होती पकड़ तीनों वजहें बताई जा रही हैं. अमित शाह और BJP हाईकमान के साथ इस पर पहले से ही बातचीत चल रही थी. नामांकन जल्द ही दिल्ली में होने की संभावना है.

बिहार में पहली बार BJP का मुख्यमंत्री?

अगर नीतीश कुमार इस्तीफा देते हैं तो बिहार में 1990 के बाद पहली बार BJP का कोई नेता मुख्यमंत्री बन सकता है. अगर ऐसा हुआ तो ये ऐतिहासिक पल होगा. वर्तमान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं. उनके अलावा विजय सिन्हा और नित्यानंद राय के नाम भी चर्चा में हैं. नीतीश के बेटे निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाने की भी अटकलें जोरों पर हैं.

Nitish Kumar Rajya Sabha,Nitish Kumar resigns Bihar CM, Nitish Kumar social media post Rajya Sabha,Bihar CM Nitish Kumar to Rajya Sabha, Nitish Kumar announces Rajya Sabha bid, 10 बार CM नीतीश कुमार, नीतीश कुमार राज्यसभा, नीतीश कुमार सोशल मीडिया पोस्ट, बिहार राजनीति बड़ा खेल
प्रतिकात्मक फोटो (AI IMAGE)

JDU कार्यकर्ताओं में हंगामा और विरोध

पोस्ट के बाद JDU के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं. कई जगहों पर 'नीतीश नहीं जाएंगे' के नारे लग रहे हैं. कुछ कार्यकर्ता तो भावुक होकर रो भी पड़े. JDU के अंदर फूट साफ दिख रही है. वहीं RJD और कांग्रेस ने इसे “BJP की साजिश” करार दिया है और कहा है कि नीतीश को मजबूर किया जा रहा है.

Nitish Kumar Rajya Sabha,Nitish Kumar resigns Bihar CM, Nitish Kumar social media post Rajya Sabha,Bihar CM Nitish Kumar to Rajya Sabha, Nitish Kumar announces Rajya Sabha bid, 10 बार CM नीतीश कुमार, नीतीश कुमार राज्यसभा, नीतीश कुमार सोशल मीडिया पोस्ट, बिहार राजनीति बड़ा खेल
प्रतिकात्मक फोटो (File Photo)

Q1. नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की घोषणा कब और कैसे की?
उत्तर: आज सुबह अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने खुद यह इच्छा जाहिर की और 20 साल के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया.

Q2. क्या नीतीश कुमार आज ही इस्तीफा दे देंगे? 
उत्तर: अभी कोई आधिकारिक तारीख नहीं आई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक नामांकन जल्दी हो सकता है और इस्तीफा उसी के आसपास आएगा.

Q3. बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन बन सकता है? 
उत्तर: सबसे मजबूत दावेदार सम्राट चौधरी हैं. विजय सिन्हा और नित्यानंद राय भी रेस में हैं.

Q4. JDU इस फैसले से सहमत है?  
उत्तर: नहीं. ज्यादातर कार्यकर्ता नाराज हैं और खुलकर विरोध कर रहे हैं. पार्टी में फूट दिख रही है.

Q5. यह बदलाव बिहार की जनता पर क्या असर डालेगा? 
उत्तर: सत्ता का नया केंद्र बनेगा. BJP की नीतियों पर ज्यादा जोर रहेगा, जबकि जातीय और विकास के समीकरण नए सिरे से तय होंगे.

बिहार में पहली बार BJP का CM! नीतीश के इस्तीफे के बाद कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री?

Nitish Kumar Bihar News
Advertisment