IND VS USA: टीम इंडिया के लिए आसान नहीं होगा अमेरिका से जीतना, ये 3 खिलाड़ी बढ़ा सकते हैं भारत की मुश्किलें

T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया अपना पहला मैच अमेरिका के साथ खेलने वाली है. आइए अमेरिका के उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो टीम इंडिया की मुश्किल बढ़ा सकते हैं.

T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया अपना पहला मैच अमेरिका के साथ खेलने वाली है. आइए अमेरिका के उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो टीम इंडिया की मुश्किल बढ़ा सकते हैं.

author-image
Sonam Gupta
New Update
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: आखिरकार इंतजार खत्म हुआ.. 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है. इतिहास में पहली बार 20 टीमों के साथ ये टूर्नामेंट खेला जाएगा. 2 बार की चैंपियन भारतीय टीम खिताब का बचाव करने मैदान पर उतरेगी. इस बार टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं और टीम अपना पहला मैच यूएसए के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी. इस आर्टिकल में जानने की कोशिश करते हैं कि यूएसए टीम के कौन से वो 3 खिलाड़ी होंगे, जो टीम इंडिया को पहले ही मैच में बड़ा झटका दे सकते हैं. 

Advertisment

 सौरभ नेत्रावलकर

इस लिस्ट में पहला नाम यूएसए के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर का आता है. आपको 2024 का टी20 वर्ल्ड कप तो याद ही होगा, पिछले टूर्नामेंट में उन्होंने भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली को आउट किया था और अपनी टीम की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे. 2019 में अपना टी20 डेब्यू करने वाले नेत्रवलकर ने अब तक 42 टी20 मैच में 23.75 की औसत के साथ कुल 40 विकेट हासिल किए हैं.

एंड्रीज़ गौस

लिस्ट में दूसरा नाम अमेरिका के तूफानी ओपनिंग बल्लेबाज एंड्रीज़ गौस का आता हैं. गौस अपनी ताकतवर हिटिंग के लिए जाने जाते हैं. यूएसए की ओर से खेले 26 टी20 मैच में उन्होंने लगभग 146 के धाकड़ स्ट्राइक रेट और 33.17 की औसत के साथ कुल 796 रन बनाए हैं. उनका सबसे बढ़िया स्कोर 81 रन रहा. हाल ही में गौस ने ILT20 में डेजर्ट वाइपर्स की ओर से खेलते हुए 6 मैच में 228 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक भी शामिल था.

मोनांक पटेल

लिस्ट में तीसरा और आखिरी नाम अमेरिकी कप्तान मोनांक पटेल का आता है. मोनांक भारतीय मूल के ही हैं और लंबे समय से यूएसए का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. मोनांक पटेल विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और अब तक खेले 44 टी20 मैच में 137.58 के स्ट्राइक रेट और 27.36 की औसत के साथ 930 रन जोड़ चुके हैं. टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम पर 6 अर्धशतक दर्ज है.

ये भी पढ़ें: 'क्रिकेट में नहीं होनी चाहिए राजनीति', भारत के साथ खेलने से मना करने के बाद आया पाकिस्तान के PM का बयान

T20 World Cup
Advertisment