महिला हॉकी: एशिया कप में भारत ने मलेशिया को 2-0 से दी मात

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशिया कप-2017 में मंगलवार को विजयी अभियान को जारी रखते हुए अपने तीसरे मैच में काकामिगाहारा कावाशाकी स्टेडियम में मलेशिया को 2-0 से हरा दिया है।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशिया कप-2017 में मंगलवार को विजयी अभियान को जारी रखते हुए अपने तीसरे मैच में काकामिगाहारा कावाशाकी स्टेडियम में मलेशिया को 2-0 से हरा दिया है।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
महिला हॉकी: एशिया कप में भारत ने मलेशिया को 2-0 से दी मात

महिला हॉकी

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशिया कप-2017 में मंगलवार को विजयी अभियान को जारी रखते हुए अपने तीसरे मैच में काकामिगाहारा कावाशाकी स्टेडियम में मलेशिया को 2-0 से हरा दिया है। भारत के लिए वंदना कटारिया ने 54वें मिनट में जबकि गुरजीत कौर ने 55वें मिनट में गोल किए।

Advertisment

इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पूल-ए में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश सुनिश्चित कर लिया है। टूर्नामेंट के 9वें संस्करण में पूल-ए के मैच में भारत और मलेशिया के बीच तीसरे क्वार्टर तक रोमांचक मैच देखा गया।

वहीं पहले क्वार्टर में दोनों सावधानी पूर्वक खेल दिखाया। मलेशिया ने रक्षात्मक हॉकी खेली। भारत ने भी शुरुआती क्षणों में मलेशिया को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।

और पढ़ेंः स्टेडियम के गेट का नाम मेरे नाम पर रखने से सम्मानित महसूस कर रहा: सहवाग

पहला क्वार्टर गोलरहित रहने के बाद मलेशिया ने भारत को बैकफुट पर धकेल दिया। दूसरे क्वार्टर के शुरुआती मिनट में ही वह पेनाल्टी कॉर्नर हासिल करने में कामयाब रही। हालांकि गोलकीपर रजनी इतिमारपु ने शानदार बचाव करते हुए गोल नहीं होने दिया। अगले कुछ मिनटों में भारत को एक पेनाल्टी कॉर्नर मिला जबकि मलेशिया को दो मिले।

तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने बराबर की हॉकी खेली। इस क्वार्टर में मलेशिया को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वह एक बार फिर गोल करने में असफल रही। दोनों टीमों ने तीसरे क्वार्टर की समाप्ति तक एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी और इस कारण दोनों में से कोई भी टीम गोल नहीं दाग पाई।

चौथे क्वार्टर में 54वें मिनट में वंदना कटारिया ने शानदारी फील्ड गोल कर भारत का खाता खोला। इसके बाद अगले ही मिनट में 55वें मिनट में गुरजीत कौर ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलते हुए टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी।

अपने अच्छे डिफेंस से भारत ने मलेशिया को गोल नहीं करने दिया और अंत में 2-0 से जीत हासिल की।

और पढ़ेंः जसप्रीत बुमराह आईसीसी रैंकिंग में इमाद वसीम को पछाड बने नंबर 1 गेंदबाज

Source : IANS

INDIA Malaysia India win women hockey asia cup 2017
Advertisment