महिला हॉकीः इंग्लैंड से हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हुई भारतीय टीम

महिला वर्ल्ड हॉकी लीग सेमीफाइनल्स के क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

महिला वर्ल्ड हॉकी लीग सेमीफाइनल्स के क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
महिला हॉकीः इंग्लैंड से हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हुई भारतीय टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम (फाइल फोटो)

महिला वर्ल्ड हॉकी लीग सेमीफाइनल्स के क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने भारत को 4-1 से हराते हुए भारत को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

Advertisment

इस मैच में इंग्लैंड की टीम पूरी तरह से भारतीय महिलाओं पर हावी रही। उसने पहले क्वार्टर में ही दो गोल दाग भारत को बैकफुट पर धकेल दिया था। भारत ने अंत के दो क्वार्टरों में जरूर कुछ आक्रामकता दिखाई, लेकिन यह मैच जीतने वाली साबित नहीं हुई।

पहले क्वार्टर के छठे मिनट में इंग्लैंड को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिसे वह गोल में नहीं बदल पाई। इस पर इंग्लैंड ने वीडियो रेफरल लिया जिस पर उसे एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला। इस पर भी वह गोल नहीं कर पाई, लेकिन पेनाल्टी लेने में सफल रही। इस बार जिसेले एनसले ने गोल करने में कोई गलती नहीं की।

और पढ़ेंः महिला हॉकीः वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में अर्जेटीना ने भारत को 3-0 से हराया

दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम दबाव में खेली और इंग्लैंड के घेरे से अधिकतर बाहर रही। हालांकि, उसने इस क्वार्टर में इंग्लैंड के गोल करने के कई प्रयासों को नाकाम कर दिया।
तीसरे क्वार्टर में इंग्लैंड ने अपना तीसरा गोल किया।

42वें मिनट में सुसानाह टाउनसेंड ने शानदार फील्ड गोल करते हुए इंग्लैंड की बढ़त की तीन गुना कर दिया। इसके कुछ सेकेंड बाद ही भारत को लगातार दो पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारतीय टीम दोनों मौकों पर चूक गई। इस क्वार्टर में भारत ने अपनी रणनीति में बदलाव किया और आक्रामकता के साथ खेल खेला।

आखिरी क्वार्टर के अंत में भी भारत ने इंग्लैंड के घेरे में आक्रमण किया। हालांकि इंग्लैंड की मजबूत रक्षापंक्ति ने उसे दूर रखा, लेकिन किसी तरह भारतीय महिलाएं 57वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर लेने में सफल रहीं और इस बार गुरजीत कौर ने गोल कर भारत का खाता खोला।

अंतिम मिनट में हनाह मार्टिन ने इंग्लैंड के लिए चौथा गोल दागा और इसके साथ ही भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

और पढ़ेंः महिला विश्व कप 2017: छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़गी भारतीय टीम

Source : News Nation Bureau

INDIA England semifinal match women world hockey league
      
Advertisment