विराट कोहली और अनुष्का कोहली अगले हफ्ते इटली में लेंगे सात फेरे!
जी हां, ये नाम कोई और नहीं, मैदान पर अपनी शानदार पारी से सबका दिल जीतने वाले और अपने दमदार अभिनय से सबको दीवाना बनाने वाली अनुष्का शर्मा के हैं।
highlights
- सूत्रों की मानें तो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इसी माह में शादी करने वाले हैं, 10, 11 और 12 दिसंबर को शादी समारोह होगा।
- हाल ही में एक इंटरव्यू में अनुष्का ने शादी के सवाल पर इंकार करते हुए कहा था ये महज एक अफवाह है
नई दिल्ली:
सिनेमा और स्पोर्ट्स का शुरू से ही पुराना रिश्ता रहा है। आपने बॉलीवुड और खेल जगत से जुड़ी हस्तियों को अक्सर शादी के बंधन में बंधते हुए देखा होगा।
इसी फेहरिस्त में अब एक और नाम जुड़ने जा रहा है। जी हां, ये नाम कोई और नहीं, बल्कि मैदान पर अपनी शानदार पारी से सबका दिल जीतने वाले विराट कोहली और अपने दमदार अभिनय से सबको दीवाना बनाने वाली अनुष्का शर्मा के हैं।
मीडिया में पिछले कई सालों से दोनों अपने अफेयर के चलते सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, सूत्रों की मानें तो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इसी माह में शादी करने वाले हैं। 10, 11 और 12 दिसंबर को शादी समारोह होगा और दोनों इटली में सात फेरे लेंगे।
बता दें हाल ही में एक इंटरव्यू में अनुष्का से बातचीत के दौरान जब पूछा कि क्या वाकई दिसंबर में आपकी और विराट की शादी हो रही है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने इस खबर से इंकार करते हुए कहा था ये महज एक अफवाह है।
और पढ़ें: Ind Vs SL: भारत ने सीरीज 1-0 से जीती, कोहली बने मैन ऑफ द सीरीज
हाल ही में टीम इंडिया के कप्तान ने दिसंबर में बीसीसीआई से छुट्टियों की मांग की थी। जिसके बाद से ही इन अफवाहों ने जोर पकड़ लिया था कि दिसंबर में विराट और अनुष्का शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
हर इवेंट एक साथ नजर आने वाले अनुष्का और विराट को कई मौकों पर एक साथ कैप्चर किया गया है। आपको जानकार शायद ताज्जुब होगा कि दोनों एक ही डॉक्टर से इलाज कराते हैं।
A post shared by dr.jewel gamadia (@dr.jewelgamadia) on Oct 18, 2017 at 4:25am PDT
कुछ दिन पहले ही वायरल हुई खबरों की मानें तो यह डॉक्टर एक्यूपंक्चर स्पेशलिस्ट हैं। डॉक्टर के साथ इन दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।
इस तस्वीर में अनुष्का के साथ जो शख्स हैं, वो हैं डॉक्टर ज्वेल गमाडिया। डॉ. ज्वेल ने कोहली और अनुष्का के साथ फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
और पढ़ें: आशा पारेख से लेकर शशि कपूर की इन नायिकाओं ने 'जेंटलमैन' को किया याद
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट