logo-image

विजय गोयल का पाक पर हमला, कहा- खेल और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकता, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा वीजा

इस बारे में पाकिस्तान कुश्ती संघ (पीडब्ल्यूएफ) ने दावा किया है कि नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान सैनिकों द्वारा 2 भारतीय सैनिकों का सिर काटने की घटना के बाद भारत सरकार की ओर से यह फैसला किया गया है।

Updated on: 04 May 2017, 12:27 PM

नई दिल्ली:

भारत और पाकिस्तान के बीच अभी माहौल बिल्कुल ठीक नहीं है। जिसका असर भारत-पाकिस्तान बीच खेल और सिनेमा सभी रिश्ते ख़त्म होने की कगार पर है। जिसका इशारा हमें तब मिल गया जब देश के खेल मंत्री विजय गोयल ने खुद पाकिस्तान से खेल रिश्ते ख़त्म करने की बात कही।

केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने बुधवार को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार की घोषणा के अवसर पर संवाददाताओं से कहा,‘पाकिस्तान को यह समझना चाहिये कि आतंकवाद और खेल साथ-साथ नहीं चल सकते। पाकिस्तान ने 2 भारतीय सैनिकों का सिर काटकर जो बर्बरता की है उसे लेकर भारत सरकार बहुत गंभीर है।’

और पढ़ेंः RPS Vs KKR: राहुल त्रिपाठी के 93 रनों की पारी ने राइज़िंग पुणे सुपरजाएंट को जिताया, कोलकाता नाइट राइडर्स 4 विकेट से हरा

गोयल ने कहा, 'जब पाकिस्तान के साथ खेल संबंध नहीं होंगे तो वहां की जनता को महसूस होगा कि उनके देश की सरकार कितना गलत कर रही है और फिर वहां की जनता खुद ही अपनी सरकार पर दबाव बनायेगी। यही कारण है कि दुनिया के खिलाड़ी पाकिस्तान देश में खेल स्पर्धा में हिस्सा लेने नहीं जा रहे।'

भारत सरकार ने एशियाई चैंपियनशिप के लिए स्क्वैश और कुश्ती के पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा देने से इनकार कर दिया है। विजय गोयल ने भारत सरकार के इस कदम की प्रशंसा भी की। इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गोयल ने कहा कि खेल और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते हैं, पाकिस्तान को यह बात समझनी चाहिए।

और पढ़ेंः IPL 2017 DD Vs GL: गुजरात लायंस के सामने अपनी जीत बरकरार रखेगी दिल्ली डेयरडेविल्स

इस बारे में पाकिस्तान कुश्ती संघ (पीडब्ल्यूएफ) ने दावा किया है कि नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान सैनिकों द्वारा 2 भारतीय सैनिकों का सिर काटने की घटना के बाद भारत सरकार की ओर से यह फैसला किया गया है।

इस मामले की पुष्टि करते हुए विजय गोयल ने बुधवार को कहा कि मंत्रालय के अधिकारियों से उन्हें इस बिंदु पर जानकारी मिल चुकी है और जब पाकिस्तान आतंकवादी गतिविधियों पर लगाम नहीं लगाता, भारत उसके साथ कोई खेल संबंध नहीं रखेगा। गोयल ने कहा वर्तमान हालात पाकिस्तान की टीम के मेजबानी करने के लिए उपयुक्त नहीं हैं।

IPL 10 से जुड़ी हर खबर के लिए यहां क्लिक करें