ताइक्वांडो की दो नेशनल प्लेयर ने अपने कोच पर लगाया रेप का आरोप
ताइक्वांडो की दो नेशनल प्लेयर ने अपने कोच पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। झारखण्ड की मार्शल आर्ट ताइक्वॉन्डो की 2 महिला नेशनल प्लेयर ने झारखंड से दिल्ली आकर अपने कोच पर रेप का आरोपों के बारें में बताया।
नई दिल्ली:
ताइक्वांडो की दो नेशनल प्लेयर ने अपने कोच पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। झारखण्ड की मार्शल आर्ट ताइक्वॉन्डो की 2 महिला नेशनल प्लेयर ने झारखंड से दिल्ली आकर अपने कोच पर रेप का आरोपों के बारें में बताया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी कोच के खिलाफ रेप सहित दूसरी धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों खिलाड़ी झारखंड की रहने वाली हैं। कुछ साल पहले स्कूल से पास होने के बाद वह दोनों ताइक्वांडो के कोच से मार्शल आर्ट सीखने आयीं। पहले दिन ही कोच ने नशीला पदार्थ पिलाकर उनके साथ रेप किया और उनका एमएमएस भी बनाया। उसके बाद से वह लगातर दोनों लड़कियों को ब्लैकमेल करके उनके साथ रेप और अननैचुरल सेक्स की वारदात को अंजाम दे रहा था।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में मानसिक रूप से बीमार लड़की से गैंगरेप, पुलिस ने किया मामला दर्ज़
आरोपी झारखंड में ताइक्वांडो फेडरेशन में भी ऊंचे पद पर तैनात बताया गया है। लड़कियों की उम्र 18 और 21 साल बतायी जा रही है। पीड़ित लड़कियों ने कई बार उसके खिलाफ आवाज भी उठानी चाही, लेकिन वह हर बार उनके विडियो सार्वजनिक करने का धमकी देकर उनकी जुबान बंद रखने के लिए मजबूर कर देता था।
यह लड़कियां अपने रिश्तेदार के घर दिल्ली आयीं और उन्होंने रिश्तेदारों के साथ यह घटना दिल्ली महिला आयोग को बताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली महिला आयोग ने तुरंत इस मामले में केस दर्ज करने की सलाह दी। दिल्ली महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के कमला मार्केट थाने में एफआईआर दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें- LIVE IND vs BAN : तीसरे दिन की शुरुआत से साथ बांग्लादेश को लगा झटका, तमीम इकबाल हुए रनआउट
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!