/newsnation/media/post_attachments/images/2019/01/20/cosmas-41.jpg)
image: tata mumbai marathon/twitter
केन्या के कोसमास लागाट ने रविवार को टाटा मुम्बई मैराथन के 16वें संस्करण में पुरुषों का खिताब जीत लिया. महिलाओं का खिताब इथियोपिया की वोर्कनेश अलेमू ने जीता. लागाट ने 2 घंटे 09.15 मिनट समय के साथ पहला स्थान हासिल किया. दूसरी ओर, लागाट ने 2 घंटे.25.45 मिनट के साथ महिलाओं में पहला स्थान पाया.
SUPERHUMAN! Congratulations to Kenya's Cosmas Lagat on winning the #TMM2019 International Men's elite category. #BeBetter
— Tata Mumbai Marathon (@TataMumMarathon) January 20, 2019
*provisional timings pic.twitter.com/GW9GH946qg
भारत की सुधा सिंह (2.34.56) महिला वर्ग में आठवें स्थान पर रहीं. सुधा ने भारतीय महिला एथलीटों में पहला स्थान पाया. महिला वर्ग में इथियोपिया की ही अमाने गोबेना ने 2 घंटे 26.09 मिनट समय के साथ दूसरा जबकि इथियोपिया की ही बिर्के डेबले ने 2 घंटे 26.39 मिनट समय के साथ तीसरा स्थान पाया.
DELIGHTFUL! Worknesh Alemu captures the top spot in the #TMM2019 Elite International Women's category 🔝 🏆#BeBetter
— Tata Mumbai Marathon (@TataMumMarathon) January 20, 2019
*provisional timings pic.twitter.com/E2M77wn6zg
पुरुष वर्ग में इथियोपिया के अचेयू बेंटी ने 2 घंटे 10.05 मिनट समय के साथ दूसरा जबकि इथियोपिया के ही शुमेत अकालनेउ ने 2 घंटे 10.14 मिनट समय के साथ तीसरा स्थान पाया.
WONDER WOMAN! Many congratulations to Sudha Singh on winning top spot and breaking the course record in the Elite Indian Women's category 🔝👑🏆#BeBetter
— Tata Mumbai Marathon (@TataMumMarathon) January 20, 2019
*provisional timings pic.twitter.com/VXwpnesq8P