सुदिरमन कप: सिंधु, श्रीकांत की बदौलत भारत ने इंडोनेशिया को हराया, नॉकआउट की उम्मीद बरकरार

पुरुष एकल वर्ग में खेले गए दूसरे मैच में अनुभवी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने इंडोनेशिया के जोनातन क्रिस्टी को सीधे गेमों में 21-15, 21-16 से हराकर भारत को 2-0 से बढ़त दिलाई।

पुरुष एकल वर्ग में खेले गए दूसरे मैच में अनुभवी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने इंडोनेशिया के जोनातन क्रिस्टी को सीधे गेमों में 21-15, 21-16 से हराकर भारत को 2-0 से बढ़त दिलाई।

author-image
vineet kumar
एडिट
New Update
सुदिरमन कप: सिंधु, श्रीकांत की बदौलत भारत ने इंडोनेशिया को हराया, नॉकआउट की उम्मीद बरकरार

पीवी सिंधु (फाइल फोटो)

भारत ने सुदिरमन कप मिक्स्ड टीम चैम्पियनशिप के नॉकआउट में पहुंचने की अपनी उम्मीद बरकरार रखी है। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में मंगलवार को इंडोनेशिया को 4-1 से मात दी। पहले मैच में भारत को डेनमार्क से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisment

इस मैच में भारत की शुरूआत अच्छी रही। पहले मैच में मिक्स्ड डबल्स में भारत की अश्विनी पोनप्पा और सात्विकसेराज रंकीरेड्डी ने इंडोनेशिया की टोंटोवी अहमद और ग्लोरिया एमानुएले विदजाजा की जोड़ी को 22-20, 17-21, 21-19 से मात दी।

इसके बाद, पुरुष एकल वर्ग में खेले गए दूसरे मैच में अनुभवी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने इंडोनेशिया के जोनातन क्रिस्टी को सीधे गेमों में 21-15, 21-16 से हराकर भारत को 2-0 से बढ़त दिलाई। हालांकि, तीसरे मैच मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा।

डेनमार्क के खिलाफ पिछले मैच में भारत के लिए एकमात्र मैच जीतने वाली ओलम्पिक रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधु ने इंडोनेशिया के खिलाफ खेले गए चौथे मैच में जीत हासिल कर भारत को 3-1 से बढ़त दिलाई। सिंधु ने महिला एकल वर्ग में फिटरियानी फिटरियानी को सीधे गेमों में 21-8, 21-19 से हराया।

यह भी पढ़ें: महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज का झलका दर्द, 'हमे मीडिया कवर नहीं करती'

भारत के लिए अंतिम मैच में महिला युगल जोड़ी अश्विनी पोनप्पा और एन.सिक्की रेड्डी ने जीत हासिल की। अश्विनी और रेड्डी ने इंडोनेशिया की डेला डेस्टियारा हारिस और रोसयिता एका पुटरी सारी की जोड़ी को 21-12, 21-19 से हराया।

यह भी पढ़ें: अभिजीत का अकाउंट Twitter ने किया ब्लॉक, महिलाओं पर की थी अभद्र टिप्पणी

यह भी पढ़ें: जानिए चैंपियंस ट्रॉफी का क्या है शेड्यूल, किस ग्रुप में है कौन सी टीम

Source : IANS

INDIA badminton PV Sindhu Kidambi Srikanth
      
Advertisment