अमेरिका में फंसे पूर्व हॉकी खिलाड़ी की मदद के लिए आगे आया खेल मंत्रालय

अशोक ने आईओ के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा को पत्र लिखा उनसे मदद मांगी थी. अपने पत्र में 65 साल के अशोक ने बताया था कि वह उक्त रक्तचाप के शिकार हैं और उन्हें डॉक्टर की जरूरत है.

अशोक ने आईओ के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा को पत्र लिखा उनसे मदद मांगी थी. अपने पत्र में 65 साल के अशोक ने बताया था कि वह उक्त रक्तचाप के शिकार हैं और उन्हें डॉक्टर की जरूरत है.

author-image
Sunil Chaurasia
New Update
kiren rijiju

किरेन रिजिजू( Photo Credit : न्यूज स्टेट)

खेल मंत्री किरण रिजिजू ने अमेरिका में फंसे पूर्व हॉकी खिलाड़ी अशोक दीवान की मदद का वादा किया है. अशोक कोविड-19 के कारण लगाए गए यातायात प्रतिबंध के चलते अमेरिका में फंसे हैं. रिजिजू के कार्यालय ने गुरुवार शाम को कहा कि सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावात ने अशोक से संपर्क किया है और वह उनके लिए एक डॉक्टर भी भेज रहे हैं.

Advertisment

ये भी पढ़ें- रंगभेद के समय मेरे दक्षिण अफ्रीका न जाने से खुश थे नेल्सन मंडेला: विव रिचर्ड्स

रिजिजू के कार्यालय ने लिखा, "हॉकी ओलम्पियन अशोक दीवान अमेरिका में फंसे हैं और उनकी तबीयत ठीक नहीं है. उन्होंने आईओ के माध्यम से किरण रिजिूज तक अपनी बात पहुंचाई. सैन फ्रांसिस्को में मौजूदा भारतीय दूतावास ने उनसे संपर्क किया है और उनके पास डॉक्टर भेज रहे हैं ताकि उनको तुरंत चिकित्सा मुहैया कराया जाए."

ये भी पढ़ें- 15 अप्रैल के बाद भी नहीं होगा IPL, पूर्व चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कही ये बड़ी बात

अशोक ने आईओ के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा को पत्र लिखा उनसे मदद मांगी थी. अपने पत्र में 65 साल के अशोक ने बताया था कि वह उक्त रक्तचाप के शिकार हैं और उन्हें डॉक्टर की जरूरत है. दीवान ने बताया था कि उन्हें 20 अप्रैल को भारत लौटना है लेकिन लॉकडाउन के कारण यह संभव नहीं हो सकेगा.

Source : IANS

Sports News Kiren Rijiju ashok diwan Sports Minister Kiren Rijiju Hockey news
Advertisment