हॉकी इंडिया ने 14 मई से न्यूजीलैंड में शुरू होने वाली टूर्नामेंट के लिए 20 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में ग्वालियर राज्य महिला हॉकी अकादमी की छह खिलाड़ी न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में चुनी गई हैं।
गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के दौरे की शुरुआत के दौरान भारतीय टीम मिडलैंड्स में पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी। टीम में कई युवा और अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं।
और पढ़ेंः न्यूजीलैंड दौरे के लिए रानी रामपाल संभालेंगी भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की जिसमें ग्वालियर अकादमी की सुशिला चानू, ई. रजनी, मोनिका मलिक, रेणुका यादव, प्रीति दुबे और रीना खोकर भारतीय टीम की नुमाइंदगी करेंगी।
चोटिल होने के कारण आठ माह रिहेबिलिटेशन के बाद वापसी कर रहीं सुशीला चानू पुखरम्बम को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौपीं गई है। गोलकीपर की भूमिका सविता को सौंपी गई है।
और पढ़ेंः शाहिद अफरीदी अब भी नहीं भूले गौतम गंभीर की गाली, कहा- 'अच्छे दोस्त' नहीं हैं हम
टीम :
गोलकीपर : राजानी एतिमार्पु, सविता।
डिफेंडर : दीप ग्रेस एक्का, उदिता, सुनीता लाकड़ा, गुरजीत कौर, सुशीला चानू पुखरम्बम (उप-कप्तान), नमिता टोप्पो।
मिडफील्डर : रितु रानी, लिलिमा मिंज, नवजोत कौर, मोनिका, रेणुका यादव, निक्की प्रधान, रीना खोकर।
फॉरवर्ड : रानी (कप्तान), वंदना कटारिया, प्रीति दुबे, सोनिका, अनुपा बार्ला।
IPL 10 से जुड़ी हर खबर के लिए यहां क्लिक करें
Source : News Nation Bureau