मलेशिया मास्टर्स: इंडोनेशिया की फितरानी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची साइना नेहवाल

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

author-image
Aditi Singh
एडिट
New Update
मलेशिया मास्टर्स: इंडोनेशिया की फितरानी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची साइना नेहवाल

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंच गईं हैं। साइना ने शुक्रवार को इंडोनेशिया की फितरानी को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 21-15, 21-14 से हराया।

Advertisment

यह मुकाबला 40 मिनट तक चला। दोनों गेमों में फितरानी ने शुरुआत में साइना को अच्छी टक्कर दी लेकिन अंत में वह साइना के आक्रामक खेल के आगे पस्त हो गईं।

सेमीफाइनल में साइना हांगकांग की यिप पुई यिन से भिड़ेंगी जिन्होंने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में मलेशिया की यिंग ली ली को मात देते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

इस टूर्नामेंट के पुरुष एकल में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है। अजय जयराम को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें इंडोनेशिया के एंथोनो सिनिसुका गिनटिंग ने 21-13, 21-8 से मात दी। यह मुकाबला 28 मिनट तक चला।

Source : IANS

Saina Nehwal
      
Advertisment