एटीपी रैंकिंग : नडाल शीर्ष पर बरकरार, फेडरर दूसरे स्थान पर

स्पेन के राफेल नडाल सोमवार को जारी ताजा एटीपी पुरुष एकल रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
एटीपी रैंकिंग : नडाल शीर्ष पर बरकरार, फेडरर दूसरे स्थान पर

स्पेन के राफेल नडाल सोमवार को जारी ताजा एटीपी पुरुष एकल रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर दूसरे स्थान पर काबिज हैं। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, नडाल को शीर्ष से हटाने के लिए फेडरर को इस सप्ताह होने वाले रॉटर्डम ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने की आवश्यकता है। नडाल चोटिल होने के कारण कोर्ट से बाहर हैं।

Advertisment

साल का पहला ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाले 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर को नडाल से आगे निकलने के लिए केवल 155 अंकों की आवश्यकता है।

आस्ट्रेलियन ओपन उपविजेता क्रोएशिया के मारिन सिलिक तीसरे क्रम पर हैं।

जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव को हटाकर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि स्पेन के पाब्लो कैरेंनो बुस्ता अजेर्टीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरो से पीछे 10वें स्थान कायम हैं।

मौजूदा एटीपी रैंकिंग इस प्रकार है :

1. राफेल नडाल (स्पेन) 9,760 अंक

2. रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड) 9,605

3. मारिन सिलिक (क्रोएशिया) 4,960

4. अलेक्जेंडर ज्वेरेव (जर्मनी) 4,450

5. ग्रिगोर दिमित्रोव (बुल्गारिया) 4,425

6. डोमिनिक थीम (ऑस्ट्रिया) 4,060

7. डेविड गॉफिन (बेल्जियम) 3,400

8. जैक सॉक (अमेरिका) 2,880

9. जुआन मार्टिन डेल पोटरो (अजेर्टीना) 2,815

10. पाब्लो कारेर्नो बुस्ता (स्पेन) 2,705

और पढ़ें: डीटीसी की चलती बस में डीयू छात्रा के साथ छेड़छाड़, एफआईआर दर्ज 

Source : IANS

Roger Federer Rafael Nadal
      
Advertisment