/newsnation/media/media_files/2026/03/03/pv-sindhu-returned-home-safely-from-dubai-shared-post-on-social-media-2026-03-03-12-06-36.jpg)
पीवी सिुंधु Photograph: (Image Source: X/Pvsindhu)
PV Sindhu: भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ईरान-इजरायल युद्ध के बीच सुरक्षित घर पहुंच गई हैं. इन दिनों ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध चल रहा है. कुछ मिसाइलें दुबईं पर भी दागी गईं थीं, जिसके चलते दुबई की कई उड़ाने रद्द कर दी गई थीं. इसी सबके बीच पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर ही फंस गई थीं. तब उन्होंने पोस्ट करके अपने फैंस को वहां की स्थिति के बारे में बताया था. हालांकि, अच्छी बात ये है कि पीवी सिंधु अब सुरक्षित अपने घर लौट आई हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है.
पीवी सिंधु ने पोस्ट कर दी जानाकारी
Back home in Bangalore and safe 🙏
— Pvsindhu (@Pvsindhu1) March 3, 2026
The last few days have been intense and uncertain, but I’m truly grateful to be back to my house. A heartfelt thank you to the incredible ground teams, Dubai authorities, airport staff, immigration, and every single person who stepped up and…
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच पीवी सिंधु घर लौट आई हैं, जिसके लिए उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया. उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'बैंगलोर में अपने घर वापस आ गई हूं और सुरक्षित हूं. पिछले कुछ दिन बेहद तनावपूर्ण और अनिश्चितता भरे रहे, लेकिन अपने घर वापस आकर मैं सचमुच बहुत खुश हूं. अद्भुत ग्राउंड टीम, दुबई अधिकारियों, हवाई अड्डे के कर्मचारियों, आव्रजन विभाग और उन सभी लोगों का तहे दिल से शुक्रिया जिन्होंने इस मुश्किल समय में हमारा इतना ख्याल रखा. उनकी सहानुभूति और पेशेवर रवैया शब्दों से परे है. अब आराम करने, खुद को तरोताजा करने और आगे की योजना बनाने का समय है.'
ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में हिस्सा लेने जा रही थीं पीवी सिंधु
The ordeal continues to unfold, and the situation is becoming more frightening by the hour.
— Pvsindhu (@Pvsindhu1) March 1, 2026
A few hours ago, there was an explosion close to where we were holed up at the airport. My coach had to quickly run out of the area as he was closest to the smoke and debris. It was an… https://t.co/ZdNtuALk0P
बैंगलोर में रहने वाली पीवी सिंधु ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए UK, बर्मिघंम जा रही थीं. मगर, जैसे ही उनकी फ्लाइट दुबई पहुंची, वहां स्थिति बिगड़ने लगी, जिसके चलते एयरस्पेस को बंद कर दिया गया. ये सभी बातें खुद सिंधु ने अपने पोस्ट के जरिए फैंस को बताई थीं. साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि इंटरसेप्शन की आवाज़ें सुन सकते थे, और कुछ घंटों बाद, दुबई एयरपोर्ट पर जहां हम छिपे हुए थे, उसके बहुत पास एक धमाका हुआ था.
ये भी पढ़ें: IND VS ENG: इंग्लैंड के खिलाफ कैसा है सूर्यकुमार यादव का ट्रैक रिकॉर्ड? आंकड़े देख खुश हो जाएंगे भारतीय फैंस
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us