भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्डर नवजोत कौर ने पूरे किए अपने करियर के 100 अंतराष्ट्रीय मैच
भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्डर नवजोत कौर ने अपने करियर के 100 अंतर्राष्ट्रीय मैच पूरे कर लिए हैं।
न्यूजीलैंड:
भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्डर नवजोत कौर ने अपने करियर के 100 अंतर्राष्ट्रीय मैच पूरे कर लिए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के चौथे टेस्ट मैच में शुक्रवार को नवजोत ने यह उपलब्धि हासिल की।
साल 2012 में न्यूजीलैंड के ही खिलाफ खेली गई श्रृंखला में नवजोत ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इससे पहले, उन्होंने जूनियर टूर्नामेंटों (जूनियर एशिया कप) और नीदरलैंड्स के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय अंडर-21 टूर्नामेंट में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया था। इस टूर्नामेंट में भारत को तीसरा स्थान हासिल हुआ था।
और पढ़ेंः हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल के लिए टीम इंडिया की घोषणा, मनप्रीत संभालेंगे कमान
कुरुक्षेत्र में जन्मी नवजोत ने कई प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बनाई। वह 2015 में हुए महिला हॉकी विश्व लीग सेमीफाइन में भी टीम का हिस्सा रहीं। इसके अलावा उन्होंने 17वें एशियाई खेलों, 2016 रियो ओलम्पिक, चौथे महिला एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया।
महिला विश्व हॉकी लीग राउंड-2 में भी नवजोत भारतीय टीम का हिस्सा रहीं। इस मौके पर हॉकी इंडिया (एचआई) के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा, 'नवजोत को 100वां अंतर्राष्ट्रीय मैच पूरा करने की बधाई। वह एक युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने कई बार अच्छा प्रदर्शन कर स्वयं के लिए राष्ट्रीय टीम में स्थान बनाया है। वह युवा पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा हैं। मैं भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।'
और पढ़ेंः हॉकी सीरीजः न्यूजीलैंड ने लगातार तीसरी बार भारतीय महिला हॉकी टीम को हराया
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी