नरिंदर बत्रा भारतीय ओलंपिक संघ के प्रमुख चुने गए

नरिंदर बत्रा भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष चुन लिए गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अनिल खन्ना को भारी मतों के अंतर से हराया।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
नरिंदर बत्रा भारतीय ओलंपिक संघ के प्रमुख चुने गए

नरिंदर बत्रा भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष चुन लिए गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अनिल खन्ना को भारी मतों के अंतर से हराया। बत्रा चार साल के कार्यकाल के लिए इस पद पर निर्वाचित हुए।

Advertisment

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन के प्रमुख बत्रा को कुल 142 वोट मिले जबकि खन्ना को 13 वोट ही मिल पाए। आर.के.आनंद ने जी.एस. गहलोत को पराजित कर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बने। आनंद को 96 तो गहलोत को 35 वोट मिले।

और पढ़ें: टी10 लीग: पख्तून ने मराठा अरेबियंस को 25 रन से दी मात

राजीव मेहता दूसरे कार्यकाल के लिए महासचिव चुने गए। आनंदेश्वर पांडे कोषाध्यक्ष चुने गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी राकेक गुप्ता को पराजित किया।

और पढ़ें: टी 10 टूर्नामेंट गुरुवार से होगा शुरू, जानिए इसके बारे में सबकुछ

Source : IANS

Narinder Batra
      
Advertisment