नरिंदर बत्रा बने इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन के पहले भारतीय अध्यक्ष

बत्रा स्पेन के लिएंड्रो नेग्रे की जगह लेंगे जो 2008 से FIH के अध्यक्ष हैं। नरिंदर बत्रा ने आयरलैंड के डेविड बलबर्नी और ऑस्ट्रेलिया के केन रीड को हराया।

बत्रा स्पेन के लिएंड्रो नेग्रे की जगह लेंगे जो 2008 से FIH के अध्यक्ष हैं। नरिंदर बत्रा ने आयरलैंड के डेविड बलबर्नी और ऑस्ट्रेलिया के केन रीड को हराया।

author-image
vineet kumar
एडिट
New Update
नरिंदर बत्रा बने इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन के पहले भारतीय अध्यक्ष

हॉकी इंडिया के प्रेसिडेंट नरिंदर बत्रा इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) के नए अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। उन्हें शनिवार को FIH की 45वीं कांग्रेस में बड़े बहुमत के साथ इस पद के लिए चुना गया। नरिंदर बत्रा न केवल पहले एशियाई बल्कि पहले गैर यूरोपीय भी हैं जिन्हें FIH के अध्यक्ष के तौर पर चुना गया है।

Advertisment

बत्रा स्पेन के लिएंड्रो नेग्रे की जगह लेंगे जो 2008 से FIH के अध्यक्ष हैं। नरिंदर बत्रा ने आयरलैंड के डेविड बलबर्नी और ऑस्ट्रेलिया के केन रीड को हराया। नरिंदर को 68 जबकि बलबर्नी 29 वोट मिले। रीड के खाते में 13 वोट आए। नरिंदर FIH के 12वें प्रेसिडेंट होंगे और चार साल कर इस पद पर बने रहेंगे।

गौरतलब है कि 59 साल के बत्रा ऑक्टूबर-2014 में हॉकी इंडिया के प्रेसिडेंट चुने गए थे। हालांकि अब उन्हें हॉकी इंडिया में अपना पद छोड़ना होगा। माना जा रहा है कि बत्रा की जीत से हॉकी में सत्ता का केंद्र यूरोप की बजाय एशिया हो जाएगा। बत्रा को एशियाई, अफ्रीकी और मध्य अमेरिकी देशों का समर्थन मिला।

HIGHLIGHTS

  • FIH प्रेसिडेंट पद पर पहली बार किसी गैर यूरोपीय की एंट्री
  • एशियाई हॉकी को होगा बड़ा फायदा

Source : News Nation Bureau

hockey india Hockey FIH Narinder Batra
      
Advertisment