पुरुष हॉकी विश्व कप 2023: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला में खेला जाएगा विश्व कप

पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के सभी मैच ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले जाएंगे.

author-image
Sunil Chaurasia
एडिट
New Update
पुरुष हॉकी विश्व कप 2023: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला में खेला जाएगा विश्व कप

हॉकी विश्व कप 2023( Photo Credit : https://twitter.com/sports_odisha)

साल 2023 में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट का आयोजन ओडिशा में किया जाएगा. पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के सभी मैच ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले जाएंगे. बुधवार को हॉकी इंडिया और ओडिशा सरकार के खेल विभाग ने साझा तौर पर इसकी जानकारी दी. बता दें कि पुरुष हॉकी विश्व कप 13 जनवरी से लेकर 29 जनवरी 2023 तक खेले जाएगा.

Advertisment

ये भी पढ़ें- ट्विटर पर 'कांग्रेस' हटाने के पीछे क्या है ज्योतिरादित्य सिंधिया की टैक्टिस?

इससे पहले 8 नवंबर को इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) ने भारत को साल 2023 में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी सौंपी थी. इसके साथ ही FIH ने ऐलान किया था कि साल 2022 में होने वाला महिला हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट स्पेन और नीदरलैंड में खेला जाएगा. महिला हॉकी विश्व कप साल 2022 में 1 से 17 जुलाई तक खेले जाएंगे.

ये भी पढ़ें- IND vs WI: मुंबई नहीं अब हैदराबाद में खेला जाएगा पहला टी20 मैच, यहां देखें नया शेड्यूल

इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन ने कहा था कि हॉकी विश्व कप के दौरान खेले जाने वाले सभी मैचों के स्थान का फैसला मेजबान देशों को ही करना है. जिसके तहत आज भारत ने 2023 में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट के स्थलों का ऐलान कर दिया.

Source : न्यूज स्टेट ब्यूरो

Sports News FIH Hockey World Cup 2023 Men's Hockey World Cup 2023 international hockey federation odisha sports FIH Mens Hockey World Cup hockey india Hockey news
      
Advertisment