logo-image

पुरुष हॉकी स्टिक आधिकारिक वेबसाइट 'पीएम मोमेंटोस' पर नीलामी के लिए तैयार

पुरुष हॉकी स्टिक आधिकारिक वेबसाइट 'पीएम मोमेंटोस' पर नीलामी के लिए तैयार

Updated on: 25 Sep 2021, 04:37 PM

नई दिल्ली:

भारतीय पुरुष हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक 2020 के सभी टीम सदस्यों के हस्ताक्षर वाली पुरुष हॉकी स्टिक को आधिकारिक वेबसाइट 'पीएम मोमेंटोस' पर ई-नीलामी के लिए अपलोड कर दिया गया हैं. टीम के सभी सदस्यों ने हॉकी स्टिक पर हस्ताक्षर कर रखें हैं. ग्रिपिंग के लिए ऊपरी हिस्से में रबर पैडिंग लगाई गयी हैं और स्टिक का रंग पूर्ण रूप से सफ़ेद हैं. नीलामी के लिए स्टिक का चयन रुपये के आधार मूल्य  80,00,000 रु.रखा गया हैं.  मंत्रालय ने नीलामी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https:/pmmementos.gov.in की घोषणा की है, जहां से व्यक्ति/संगठन ई-नीलामी में भाग ले सकते हैं. 

पिछली बार 1980 में भारत ने हॉकी में स्वर्ण पदक जीता था. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 5 अगस्त, 2021 को टोक्यो ओलंपिक खेलों 2020 में जर्मनी पर 5-4 की शानदार बढ़त से कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया. टीम 41 साल बाद हॉकी में भारत का पहला ओलंपिक पदक घर ले आई जिससे की  41 साल का सूखा टूट गया है. टोक्यो ओलम्पिक 2020 में सूखा मिटाने और कांस्य पदक दिलाने के लिए सभी देशवासी भारतीय हॉकी टीम 2020 के आभारी हैं.

यह भी पढ़े : सुमित अंतिल का भाला मोदी के स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी में 1 करोड़ की रकम हासिल करने को तैयार

भारत के रूपिंदर पाल सिंह और सिमरनजीत सिंह ने गोल कर भारत को 5-3 से बढ़त दिलाई. टोक्यो 2020 में, 16 सदस्यीय भारतीय हॉकी टीम का नेतृत्व मिड-फील्डर मनप्रीत सिंह ने किया, जो FIH के वर्ष 2019 के पुरुष हॉकी खिलाड़ी के रूप में नामित होने वाले पहले भारतीय हॉकी खिलाड़ी हैं. 

वैसे ई-नीलामी प्रक्रिया में है. यदि आप भारतीय पुरुष हॉकी टीम स्टिक खरीदना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट https://pmmementos.gov.in/#/ पर जा सकते हैं, वह जाकर एक यूजर आईडी बनायें और उत्पाद आईडी के साथ स्टिक की खोज करें : WOWDO_9415. इसके बाद आप स्टिक को खरीदने के लिए ऐड टू कार्ट ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं.

इससे पहले रविवार को, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लोगों से कई उपहारों और स्मृति चिन्हों की नीलामी में भाग लेने का आग्रह किया, जो उन्हें वर्षों से मिले हैं. साथ ही उन्होंने बताया की आय 'नमामि गंगे' पहल के लिए जाएगी.