खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल: दुती चंद ने 200 मीटर रेस में जीता स्वर्ण पदक
दुती चंद ने 200 मीटर की रेस को 23.66 सेकेंड में पूरा किया और पहले स्थान पर रहते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया.
भुवनेश्वर:
भारत की सबसे तेज महिला धाविका दुती चंद ने रविवार को यहां 200 मीटर स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल कर खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया. दुती कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नॉलाजी का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. इस 24 साल की एथलीट ने 23.66 सेकेंड के समय से स्वर्ण पदक हासिल किया. मुंबई विश्वविद्यालय की कीर्ति विजय भोइते ने 24.98 सेकेंड के समय से रजत पदक जबकि उत्कल विश्वविद्यालय की दीपाली महापात्रा ने 25.19 सेकेंड के प्रयास से कांस्य पदक प्राप्त किया.
ये भी पढ़ें- NZ vs IND: टीम इंडिया के फ्लॉप बल्लेबाजों के बचाव में आए जसप्रीत बुमराह, कही ये बड़ी बात
100 मीटर रेस के मुकाबले 200 मीटर रेस सुविधाजनक
दुती ने जीत के बाद कहा, ‘‘200 मीटर का स्वर्ण पदक जीतकर अच्छा लग रहा है. 100 मीटर स्पर्धा में आपको यह पता करना मुश्किल होता है कि कहां तेज दौड़े और कहां थोड़ा रिलैक्स हो जायें लेकिन 200 मीटर में यह समझना आसान होता है कि कब पूरी रफ्तार से भागा जाये और कब थोड़ा रिलैक्स किया जाये. ’’ दुती ने शनिवार को 11.49 सेकेंड के समय से पहला स्थान प्राप्त किया था.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी